फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Other pleasures are of losing Monster

दूसरे का सुख छिनने वाले होते हैं दानव

Sat, 11 Jul 2015 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sat, 11 Jul 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Other pleasures are of losing Monster
राष्ट्रीय इंटर कालेज सुजानगंज परिसर में चल रहे नौ दिवसीय राम कथा के छठवें दिन स्वामी रामभद्राचार्य जी ने कहा कि दूसरों का सुख छिनने वाले लोग राक्षस की श्रेणी में आते हैं, जो दूसरों का दुख दूर करे, वहीं भगवान है।
विज्ञापन


 प्रभु कभी भी अपने भक्तों का दुख नहीं देख सकता। रामकथा सुनने का अधिकार सबसे अधिक महिलाओं को है। शंकर जी ने काम को जलाया और श्रीराम को गले से लगाया।
विज्ञापन


बेटी में सद्गुण उसका सबसे बड़ा दहेज होता है। संस्कृति की रक्षा के लिए सभी को आगे आना होगा। गुरु की सेवा के लिए नि:स्वार्थ भाव से शिष्य को काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी उसे ज्ञान रूपी विद्या की प्राप्ति होती है। इससे पहले कार्यक्रम के आयोजक मुख्य यजमान अजय  शंकर दूबे ने माल्यापर्ण कर स्वामी रामभद्राचार्य का स्वागत किया।

इस मौके पर दिनेश दूबे, ब्रह्मदेव दूबे, बाबा दूबे जादूगर, जय प्रकाश त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, कमलाशंकर मिश्र आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र दूबे ने सभी का आभार जताया।


उधर, बख्शा के सुजियांमऊ गांव स्थित काली मंदिर परिसर में चल रहे रुद्राभिषेक में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं। इस  मौके पर श्रीपति, रामलगन उपाध्याय, महेंद्र कुमार, विवेक, विजय, अनिल, राहुल, शुभम, दुर्गेश, शिवम, अर्जुन, पवन आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed