{"_id":"5e05027f8ebc3e88062d9a70","slug":"other-jaunpur-news-vns501876031","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, लोगों से सद्भाव की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, लोगों से सद्भाव की अपील
विज्ञापन
जौनपुर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गत शुक्रवार को हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद प्रशासन इस बार अलर्ट है। बृहस्पतिवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसपी अशोक कुमार के निर्देशन में जिले भर में अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया गया। जगह-जगह बैठकें कर लोगों को सीएए के प्रति जागरुक किया। अफवाहों से दूर रहते हुए शांति-सौहार्द कायम रखने की अपील की गई। इस दौरान जगह-जगह पर्ची-पंफ्लेट बांटकर भी लोगों को सीएए की बारीकियां समझाई गई।
डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसपी अशोक कुमार ने बुधवार की रात शहर के अटाला मस्जिद क्षेत्र में बैठक कर लोगों को सचेत किया। बृहस्पतिवार को मदरसा एजाजुल उलूम खेतासराय और अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज मजडीहा शाहगंज का भ्रमण किया। अधीनियम के बारें में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अधीनियम से किसी का अहित नहीं होगा, इससे किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। अधीनियम के विषय में किसी भी प्रकार के भ्रम अथवा अफवाह पर ध्यान न दें। अफसरों ने डॉ.ओसामा, डॉ.राशिद, नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद, सभासद असलम व इं.आबिद से भी भेंट कर सौहार्द कायम रखने में सहयोग की अपील की। मदरसा एजाजुल उलूम,खेतासराय के छात्र एहतसाम, शैफ, शॉहआलम ने शांति एवं भाईचारा के लिए नात-शरीफ सुनाया। मिर्जा अनवर बेग चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से अफसरों ने जरुरतमंदों को कंबल वितरित किया। इस अवसर पर प्रबंधक अब्दुल अजीज अंसारी कहकशा खान, अजफर बेग, डॉ.एनपी उपाध्याय, नौशाद खान,मौलाना एजाज, अब्दुल सलाम, मो.शाहिद, सैय्यद अरुज आदि मौजूद रहे। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र नाथ मिश्र और सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने कोतवाली, मीर मस्त मोहल्ला, मुल्ला टोला, बदलापुर पड़ाव पर बैठक कर लोगों को सीएए के प्रति जागरुक किया। बताया कि सीएए से किसी को कोई अहित नहीं है। किसी की नागरिकता छीनने का अधिकार इस कानून में नहीं है। यह कानून केवल उन लोगों के लिए है, जिन्होंने वर्षों से बाहर उत्पीड़न का सामना किया और उनके पास भारत आने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अफसरों को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
पैदल मार्च कर पुलिस अफसरों ने बांटे पर्चे
मडियाहूं/शाहगंज/मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को नगर के मोहल्ला गड़ही, अंसार टोला में चौपाल लगाकर लोगों को सीएए के बारे में जानकारी दी। मोहल्ला गढ़ई में नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर एएसपी ग्रामीण संजय राय व सीओ अवधेश शुक्ल चौपाल में मौजूद रहे। अंसार टोला में एसआई हैदर अली ने चौपाल लगाया। इस अवसर पर फिरोज अहमद अंसारी, सभासद शहजाद अंसारी, वैस फारूकी, शाहआलम अंसारी, इजहार गुड्डू,इकबाल,जहांगीर, अफरोज आदि मौजूद रहे। शाहगंज नगर के एरकियाना मोहल्ला स्थित होटल में आयोजित बैठक में सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। इस मौके पर कहकशां खान, मिर्जा अजफर बेग, एनपी उपाध्याय, कोतवाल जयप्रकाश सिंह, एसआई लव कुमार शुक्ला, सैय्यद ऊरूज, गुलाम साबिर, शफात अशफाक, रईस खान, मौलाना फैसल, मौलाना राफे, हाजी एखलाक अंसारी, मास्टर नक्कन आदि रहे। मछलीशहर में एएसपी ग्रामीण संजय राय ने नगर में पैदल मार्च कर लोगों में पर्चा बांटकर सीएए के बारे में जानकारी दी। मुंगराबादशाहपुर तिराहे से होते हुए जंघई चौराहा, सराय, शादीगंज तक मार्च किया। मार्च में सीओ विजय सिंह, कोतवाल पंकज पांडेय भी शामिल रहे।