{"_id":"5d8bb6618ebc3e01622a23a7","slug":"order-to-recover-government-money-from-retired-secretary-and-head-jaunpur-news-vns4858635128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त सचिव व प्रधान से शासकीय धन वसूलने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त सचिव व प्रधान से शासकीय धन वसूलने का आदेश
विज्ञापन
सेवानिवृत्त सचिव व प्रधान से वसूली के आदेश
खड़ंजा निर्माण में खर्च किया अधिक धन
अमर उजाला ब्यूरो
बदलापुर । जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने महराजगंज ब्लाक के पूराबलई ग्रामपंचायत में खड़ंजा निर्माण पर लागत से अधिक धन खर्च करने के आरोपी ग्रामप्रधान व रिटायर्ड पंचायत सचिव से धन वसूलने का निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया है।
पूराबलई ग्राम पंचायत के दिनेश कुमार मिश्र , विनय तिवारी तथा यदुनाथ सिंह ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर प्रधान व सचिव अशोक पांडेय पर गांव में खड़ंजा निर्माण पर लागत से अधिक धन खर्च करने की शिकायत की। उपायुक्त स्व रोजगार तथा सहायक अभियंता डीआरडीए ने जांच में आरोप को सही पाया। जांच के दौरान माप पुस्तिका नहीं दी गई। बाउचर के अनुसार कुल व्यय रुपया 86664 पाया गया। 100 मीटर और 2.50 मीटर खड़ंजा के निर्माण का इस्टीमेश पेश किया गया था लेकिन निर्माण 53.15 मीटर और 2 मीटर का ही कराया गया। ऐसे में 39664 अधिक खर्च पाया गया। इसकी वसूली का आदेश जिलाधिकारी ने दिया। ग्रामप्रधान वित्तीय एवं प्रशानिक अधिकारों रोक लगा दी गई है।