फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Order to deposit compensation to UP DGP

Jaunpur News: यूपी के डीजीपी को क्षतिपूर्ति जमा कराने का आदेश

Sat, 10 Feb 2024 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Order to deposit compensation to UP DGP
जौनपुर। सड़क दुर्घटना में मृत कांस्टेबल काशीनाथ राय को 32 वर्ष बाद भी क्षतिपूर्ति नहीं मिली। इस मामले में सड़क दुर्घटना न्यायालय के जज भूदेव गौतम ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार को आदेश दिया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन से बजट उपलब्ध करा कर क्षतिपूर्ति की धनराशि जमा कराएं।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना न्यायालय ने आदेश में लिखा है कि जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षतिपूर्ति की धनराशि न्यायालय में जमा नहीं कराई जा रही है। रिपोर्ट में बजट आवंटित न होने की आख्या दी जाती है। दुर्घटना के लगभग 32 वर्ष बाद भी शासन की उपेक्षा के कारण मृतक के परिजन क्षतिपूर्ति से वंचित हैं जो कि संपूर्ण व्यवस्था पर एक प्रश्न चिन्ह है।
विज्ञापन


बता दें कि श्रीकृष्ण राय ने कोर्ट में भारत संघ, उत्तर प्रदेश राज्य व पुलिस अधीक्षक के खिलाफ याचिका दाखिल किया था कि उसके पिता काशीनाथ कांस्टेबल थे। केराकत तहसील में खजाने में तैनात थे। फोर्स की कमी के कारण 1जनवरी 1992 को क्षेत्र में दबिश में गए थे।वापस आते समय 5:30 बजे शाम पुलिस जीप की रेलवे क्राॅसिंग पर रेलगाड़ी से टक्कर हो गई। पिता को गंभीर चोटें आईं। हादसे के दो दिन बाद इलाज के दौरान बीएचयू में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका वेतन 4400 रुपये था। कोर्ट ने गवाहों के बयान एवं बहस के बाद 16 मई 2008 को उप्र शासन एवं पुलिस अधीक्षक को आदेश दिया कि याची को 4.62 लाख रुपये क्षतिपूर्ति 9 फीसद ब्याज की दर से अदा करें। विपक्षिगण उक्त आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट गए। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद 21 सितंबर 2023 को विपक्षी द्वारा दाखिल किया गया अपील निरस्त कर दिया।


कोर्ट ने पुनः आरसी जारी करते हुए जिलाधिकारी को आदेश दिया कि विपक्षी पुलिस अधीक्षक से मय ब्याज 9.41 रुपये की वसूली कराकर कोर्ट को अवगत कराएं लेकिन आदेश का पालन नहीं हुआ। इस पर कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed