फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Order for inquiry against CO Kerakat and Inspector in charge

सीओ केराकत और प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ जांच के आदेश

Tue, 10 Dec 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Order for inquiry against CO Kerakat and Inspector in charge
सीओ केराकत और प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ जांच के आदेश
विज्ञापन

एसपी ने बैठक कर की अपराध की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने रविवार की देर शाम पुलिस लाइन में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध की समीक्षा की । इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि लंबित मामलों की विवेचना में लापरवाही बरतने वाले विवेचकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाई, महिलाओं की सुरक्षा, बैंकों की सुरक्षा के टिप्स दिए। विवेचनाओं के अतिशीघ्र निस्तारण करने एवं अगले एक सप्ताह के अन्दर लम्बित विवेचनओ का अभियान चलाकर निस्तारण करने व मुकदमें में वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वांछित अपराधी के खिलाफ न्यायालय से जारी वारंट और कुर्की में कार्यवाही न करने पर क्षेत्राधिकारी केराकत एवं प्रभारी निरीक्षक केराकत के खिलाफ जांच के आदेश दिए। एसपी ने कहा कि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अगर ड्यूटी के दौरान नशे में पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे कर्मी को सुधार के लिए पुलिस लाइन से सम्बद्ध किया जाएगा। एसपी ने सभी थानाध्यक्ष व प्रभारी निरीक्षकों को निर्देश दिया कि पुलिस को झूठी सूचना देकर मुकदमा पंजीकृत कराने वालों पर केस दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed