{"_id":"5dee984a8ebc3e87bc068c69","slug":"order-for-inquiry-against-co-kerakat-and-inspector-in-charge-jaunpur-news-vns49893843","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ केराकत और प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ केराकत और प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ जांच के आदेश
विज्ञापन

एसपी ने बैठक कर की अपराध की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने रविवार की देर शाम पुलिस लाइन में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध की समीक्षा की । इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि लंबित मामलों की विवेचना में लापरवाही बरतने वाले विवेचकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाई, महिलाओं की सुरक्षा, बैंकों की सुरक्षा के टिप्स दिए। विवेचनाओं के अतिशीघ्र निस्तारण करने एवं अगले एक सप्ताह के अन्दर लम्बित विवेचनओ का अभियान चलाकर निस्तारण करने व मुकदमें में वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए।
वांछित अपराधी के खिलाफ न्यायालय से जारी वारंट और कुर्की में कार्यवाही न करने पर क्षेत्राधिकारी केराकत एवं प्रभारी निरीक्षक केराकत के खिलाफ जांच के आदेश दिए। एसपी ने कहा कि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अगर ड्यूटी के दौरान नशे में पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे कर्मी को सुधार के लिए पुलिस लाइन से सम्बद्ध किया जाएगा। एसपी ने सभी थानाध्यक्ष व प्रभारी निरीक्षकों को निर्देश दिया कि पुलिस को झूठी सूचना देकर मुकदमा पंजीकृत कराने वालों पर केस दर्ज करें।