फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   oral examination on the first day in council schools

Jaunpur News: परिषदीय विद्यालयों में पहले दिन मौखिक परीक्षा

Tue, 21 Mar 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
oral examination on the first day in council schools
परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन सभी स्कूलों में मौखिक परीक्षाएं हुई। सोमवार को स्कूलों में प्रश्न पत्र पहुंच गए ऐसे में अब बुधवार से लिखित परीक्षाएं शुरू होंगी। जिले के 2807 विद्यालयों में परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। कक्षा 1 से 5 तक के कुल 1930 विद्यालय, कक्षा 6 से 8 तक के 411 विद्यालय और कक्षा 1 से 8 तक 466 कंपोजिट विद्यालयों के छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इन स्कूलों में करीब 5.15 लाख छात्र पंजीकृत हैं। सभी विद्यालयों को परीक्षा कार्यक्रम के साथ ही उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र भी सोमवार देर शाम तक भेजा दिया गया है। बुधवार से लिखित परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली में 12.30 बजे से 2.30 बजे तक कराई जाएंगी। परीक्षाएं 24 मार्च तक होंगी।
विज्ञापन

परीक्षा खत्म होने के बाद मूल्यांकन कार्य शुरू होगा और 30 मार्च तक रिजल्ट तैयार करा कर 31 को वितरित कराया जाएगा।
बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं 24 मार्च तक दो पालियों में कराई जाएंगी। 31 मार्च तक रिजल्ट वितरित कर नए सत्र की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed