फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Operation of two pairs of Sawan special trains starts from Malhaur to Varanasi.

Jaunpur News: मल्हौर से वाराणसी तक दो जोड़ी सावन स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू

Tue, 13 Aug 2024 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Operation of two pairs of Sawan special trains starts from Malhaur to Varanasi.
सावन पर शिव भक्तों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने लखनऊ के मल्हौर से वाराणसी और वाराणसी से मल्हौर के बीच विशेष अनारक्षित सावन मेला दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया है। यह ट्रेनें 12 से 19 अगस्त तक चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

अयोध्या में सावन मेला में जौनपुर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पहला उत्सव होने की वजह से श्रद्धालुओं में अलग ही उत्साह है। यात्रियों को रामनगरी में पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कतें न हो इसके लिए रेलवे विभाग की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए 12 से 19 अगस्त तक दो जोड़ी सावन स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

ट्रेन मल्हौर से सुबह आठ बजे रवाना होकर दोपहर 1.10 पर जौनपुर व 2.50 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन वाराणसी से शाम छह बजे रवाना होकर जौनपुर में शाम सात बजे पहुंचेगी। रात 1.15 बजे मल्हौर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रेन मल्हौर से शाम 7.35 बजे चलकर रात 12.53 बजे जौनपुर पहुंचेंगी, जबकि 2.10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन वाराणसी से सुबह सात बजे चलकर सुबह 8.23 पर जौनपुर पहुंचेगी। दोपहर 1.40 बजे मल्हौर पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं से बाराबंकी, रूदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर में ठहराव करेगी। इस ट्रेन में स्लीपर के सात व सामान्य श्रेणी के 10 डिब्बे होंगे।
..................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed