{"_id":"6521a7c8839b8bfa5d0cbaf4","slug":"only-64-cases-out-of-597-resolved-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-6477-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 597 में से महज 64 मामलों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 597 में से महज 64 मामलों का निपटारा
विज्ञापन
तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों से कुल 597 प्रार्थना पत्र आए जिसमें से मौके पर केवल 64 का निपटारा किया गया।
सदर तहसील में डीएम की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन होना था। लेकिन डीएम के नहीं आने पर सीडीओ की मौजूदगी में 5 मामलों का निस्तारण किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित काशी राम सामुदायिक भवन में सीडीओ सीलम साईं तेजा व एसडीएम सदर ऋषभ देशराज पुंडीर की उपस्थिति में तहसील दिवस में कुल 61 प्रार्थना पत्र आए। पांच मामलों का निस्तारण हुआ। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, तहसीलदार सदर सौरभ कुमार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।
मछलीशहर: एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। 150 प्रार्थना पत्र आए। जिसमे से 5 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार,सभी नायब तहसीलदार अजीत कुमार, सीओ अतर सिंह आदि मौजूद थे। शाहगंज एसडीएम शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में 87 प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें से मौके पर 27 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर संदीप कुमार, आशीष कुमार, तहसीलदार शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
केराकत: तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम राम अक्षैवर की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 205 लोगों ने फरियाद लगाई। 15 का निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम नेहा मिश्रा, तहसीलदार मूसाराम, सीओ गौरव शर्मा, नायब तहसीलदार अमित सरोज आदि रहे।
बदलापुर: एसडीएम अर्चना ओझा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 45 आवेदन आए। मौके पर छह का निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान सीओ अशोक कुमार सिंह, बीडीओ धर्मेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, तहसीलदार राकेश कुमार, बीईओ शैलेन्द्र त्रिपाठी उपस्थित रहे। मड़ियाहूं: तहसील परिसर स्थित सभागार में प्रभारी एसडीएम शिवानी सिंह की अध्यक्षता में कुल 49 प्रार्थना पत्र पड़े। छह का निस्तारण किया गया।