{"_id":"66bd2cc8b141d3e40b02a464","slug":"only-250-applications-for-450-seats-in-bped-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-120470-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बीपीएड में 450 सीटों के लिए महज 250 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बीपीएड में 450 सीटों के लिए महज 250 आवेदन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध 8 कॉलेजों में 450 बीपीएड की सीटें भरने के लिए दो दिवसीय दक्षता परीक्षा 20 अगस्त से शुरू हो रही है। 450 सीटों के लिए अभी तक महज 250 ही आवेदन आए हैं। बीपीएड के छात्रों की नियुक्ति शिक्षक के पद नहीं होने के कारण बीपीएड की पढ़ाई करने से लोगों का मोहभंग हो रहा है। जबकि दूसरे प्रांतों में बीपीएड शिक्षकों की नियुक्ति हो रही है। इसके चलते दूसरे प्रांतों से छात्रों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। आवेदन कम आने के कारण कालेज संचालकों को सीटें खाली रहने का डर सता रहा है।
विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर और जौनपुर के 8 कॉलेजों में प्रवेश लिया जाना है। विश्वविद्यालय ने दक्षता परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले में बीपीएड का एक कॉलेज श्री हरि महाविद्यालय लहंगपुर जलालपुर में चल रहा है। शेष सात कॉलेज गाजीपुर में हैं। दोनों जनपदों के आठ कॉलेजों में चालू सत्र में प्रवेश होना है।
माना जा रहा है कि किसी तरह सीटें भर जाएंगी। लेकिन गाजीपुर के सात कॉलेजों के लिए छात्र कहां से आएंगे। इसे लेकर कॉलेज संचालकों की चिंता बढ़ी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दक्षता परीक्षा कराने के लिए 20 और 21 अगस्त की तिथि तय कर दी है। परीक्षा नियंत्रक विनोद सिंह का कहना है कि बीपीएड में प्रवेश के लिए दक्षता परीक्षा कराई जाएगी।