फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Only 10 percent private hospitals are meeting fire safety standards

Jaunpur News: महज 10 फीसदी निजी अस्पताल पूरे कर रहे आग से बचाव के मानक

Sun, 17 Nov 2024 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Only 10 percent private hospitals are meeting fire safety standards
झांसी के निजी चिकित्सालय में 10 मासूमों की मौत के बाद भी जौनपुर प्रशासन के अधिकारी हरकत में नहीं आ रहे हैं। यहां मेडिकल कॉलेज और अधिकतर निजी चिकित्सालयों में आग से बचाव के उपकरण नहीं हैं। करीब 800 निजी चिकित्सालयों में से महज 10 फीसदी यानी कि 80 अस्पतालों के ही मानक पूरे हैं। इसके बाद भी जिला प्रशासन के अधिकारी मौन हैं।
विज्ञापन

उमानाथ सिंह स्वशासी मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक भवन में केवल आग से बचाव के उपकरण हैं। इसके अलावा ओपीडी, पैथोलॉजी, ऑफिस, लाइब्रेरी में यह व्यवस्था नहीं है। भगवान न करे, लेकिन अगर कभी यहां अगलगी की घटना हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। अग्निशमन विभाग से यहां से एनओसी ही नहीं दिया गया और शैक्षणिक संस्थान, ओपीडी, हास्टल आदि सारी व्यवस्थाएं चालू हैं। जिससे यहां हजारों छात्र व मरीजों की जिंदगियों से खिलवाड़ होगा। इसके अलावा शहर के नईगंज, वाजिदपुर से पालीटेक्निक, वाजिदपुर से जेसीज चौराहा क्षेत्र में करीब 350 हास्पिटल हैं। इसमें अधिकतर किराए के भवन में चल रहे हैं। यहां पर जब अग्निशमन विभाग की टीम जांच करने पहुंचती हैं तो वहां किराएदार होने का रोना रोया जाता है। मकान मालिकों का कहना होता है कि यहां पर तीन से चार लाख का उपकरण लगा दे और यह चिकित्सक कभी भी चले जाएंगे। तो आगे इसका उपयोग कौन करेगा। ऐसे में ज्यादातर फायर एक्टेंग्विशर लगाकर काम कर रहे हैं। ऐसे में यहां भी कभी बड़ी घटना हुई तो बचाव के उपाय नाकाफी साबित होंगे।
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय की नई बिल्डिंग में लगे उपकरण देखरेख के अभाव में जंग खा रहे हैं। ऐसे में आग लगी तो मरीजों व उनके तीमारदारों को बचा पाना मुश्किल होगा। जिला चिकित्सालय में अब तक पुरानी व्यवस्था के तहत आग से बचाव के उपकरण लगाए गए थे। शासन से अनुमति मिलने के बाद जिला चिकित्सालय में 2.75 करोड़ से अग्निशमन के नए उपकरण लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed