फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   online study material of mgkvp and vbspu

लॉकडाउन से नहीं बाधित होगी पढ़ाई, ये विश्वविद्यालय उपलब्ध करा रहे ऑनलाइन अध्ययन सामग्री

Mon, 30 Mar 2020 07:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 30 Mar 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
online study material of mgkvp and vbspu
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण व लॉकडाउन को देखते हुए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विवि की वेबसाइट पर अध्ययन सामग्री अपलोड कर रहा है। विश्वविद्यालय ने सोमवार को कई पाठ्यक्रमों को ऑनलाइन अपलोड कर दिया। वहीं, कई पाठ्यक्रमों को अपलोड करने का सिलसिला जारी है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी।
विज्ञापन


पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर भी चालू सत्र की परीक्षा तैयारी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन अध्ययन सामग्री ऑनलाइन करेगा। रजिस्ट्रार ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर एक सप्ताह में भीतर स्टडी मैटेरियल ऑनलाइन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य ने बताया कि विभागों के शिक्षक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आडियो-वीडियो व्याख्यान, पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए संवाद के लिए हमेशा उपलब्ध हैं। विद्यार्थी आनलाइन ही अध्ययन के साथ समाधान भी पा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन के संकायाध्यक्ष प्रो. अजीत कुमार शुक्ल ने बताया कि एमबीए द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर का स्टडी मैटेरियल आइएमएस की वेबसाइट पर अपलोड है। डीएलडब्ल्यू स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में ऑनलाइन शिक्षण शुरू हो गया है। प्राचार्य डॉ. शुभ लक्ष्मी त्रिपाठी ने बताया कि इतिहास, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, अंग्रेजी सहित अन्य विषयों का ई-कंटेंट वेबसाइट पर अपलोड है। 

विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री देगा पूविवि

online study material of mgkvp and vbspu
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर। - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के रजिस्ट्रार ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर एक सप्ताह में भीतर स्टडी मैटेरियल ऑनलाइन करने का निर्देश दिया है। छात्रों की समस्या का ऑनलाइन निस्तारण करने का भी फरमान जारी किया है, ताकि चालू सत्र में परीक्षा की तैयारी भी प्रभावित न हो।

प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा ने 27 मार्च को शासन ने विश्नविद्यालय को पत्र जारी किया था कि विभागवार विषयों का पाठ्य सामग्री अप लोड करा दिया जाए। ताकि शिक्षण संस्थान बंद होने के बाद भी छात्र घर बैठकर पठाई कर सकें। पत्र मिलने के बाद 28 मार्च को ही रजिस्ट्रार ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिया था।

यह भी निर्देश दिया था सभी विभागाध्यक्ष पाठ्यक्रम के हिसाब से अध्ययन सामग्री विवि की वेबसाइट पर यथाशीघ्र अपलोड करा दें। कुछ विभागों ने इसे अपलोड भी कर दिया है। छात्रों को यह जानकारी भी दी जा रही है कि वह सेलेबस के हिसाब से विवि के वेबसाइट पर अपने पाठ्यक्रम खोजकर घर बैठे तैयारी कर लें।

विवि परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों के विषय वार अध्ययन सामग्री पहले से ही अपलोड कर दी गई है। पूविवि के रजिरस्ट्रार सुजीत कुमार जायसवाल का कहना है कि शासन के पत्र के बाद विषय वार अध्ययन सामग्री विवि के वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई किसी तरह से प्रभावित न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed