फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One out of every three ATMs is out of order in the city

हर तीन में से एक एटीएम शहर में खराब

Tue, 24 Sep 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
One out of every three ATMs is out of order in the city
18- सिविल लाईन स्थित केनरा बैंक का बंद पड़ा एटीएम। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शहर में 125 से अधिक एटीएम लगे हैं लेकिन ज्यादातर से पैसे ही नहीं मिल रहे हैं। हर तीसरा एटीएम या तो खराब है या उसमें पैसे ही नहीं भरे जाते हैं। स्टेट बैंक मुख्य शाखा के सामने के एटीएम प्लाजा में भी कई एटीएम खराब हैं। कुछ जगह सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक ही एटीएम खुलते हैं।
विज्ञापन

जिले में 24 बैंकों के 356 शाखाएं है। जहां तकरीबन दस लाख से अधिक खाताधारक है। जबकि जिले भर में तकरीबन एक हजार माइक्रो एटीएम ग्रामीण अंचल में लगाए गए हैं। इसके अलावा 125 एटीएम लगे है। पहले एटीएम की संख्या जिले में 180 से अधिक की थी लेकिन उनमें से 55 बंद कर दिया। बचे एटीएम का भी रखरखाव ठीक से नहीं किया जा रहा है। उनमें से एक तिहाई या तो खराब रहते है या उनमें से समय से पैसे ही नहीं डाले जाते हैं। ऐसेे में लोगों को नकदी के लिए बैंकों में लाइन लगानी पड़ रही है। मोहम्मद हसन कालेज एवं भंडारी स्टेशन के पास तो एटीएम में ताला बंद कर दिया गया है। दोनों माइक्रो एटीएम बताएं जाते है। सिविल लाइन में केनरा बैंक के दो एटीएम लगाए है दोनों खराब पड़े है। रूहट्टा में आईसीआईसीआई बैंक के दो एटीएम बंद हो गए है। एसबीआई के एटीएम भी जगह- जगह खराब पड़े हुए है। एटीएम पर लाइन में लगे मान सिंह निवासी लाइन बाजार ने बताया कि नकदी के लिए ग्राहक परेशान रहते है। अधिकतर एटीएम में पैसा ही नहीं रहता। जहां रहता है लंबी लाइनें लगानी पड़ती है। पालीटेक्निक निवासी दिनेश साहू का कहना है कि बैंकों में पैसा निकालने में दो से तीन घंटे लग जाते। जबकि सुविधा के लिए एटीएम पर लोग जाते है लेकिन पैसा नहीं रहने एवं बंद होने की वजह से एक घंटा एटीएम से पैसा लेने में लग जाता है।
विज्ञापन

नहीं है सुरक्षा गार्ड
जौनपुर। अधिकतर स्थानों पर गार्ड भी नहीं है। जिससे लोगों को परेशानी होती है। कई एटीएम में जहां गार्ड है वह उसी में रहते हैं। ऐसी स्थिति में आठ बजे वह अंदर से शटर बंद कर लेते हैं। ओलंदगंज के एसबीआई के एटीएम में ऐसा देखा जा सकता है। रात में जो एटीएम खुले रहते है वह शो पीस ही बने रहते है। पैसा लोगों को नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक एटीएम बंद करने का नियम है। इसी तहत कई बैंक एटीएम बंद कर देते हैं। हाल के दिनों में 55 एटीएम बंद कर दिये गए हैं। जो एटीएम खुले है, उसमें कैश की समस्या हो सकती है।
उदयभान
एलडीएम
अग्रणी जिला प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed