फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One nominated for councilor

Jaunpur News: केराकत वार्ड संख्या तीन से सभासद के लिए एक ने किया नामांकन

Thu, 13 Apr 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
One nominated for councilor
जौनपुर। नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया में दूसरे दिन बुधवार को भी कलेक्ट्रेट और तहसील मुख्यालयों में पर काफी गहमा-गहमी रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केराकत नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन से सभासद पद के लिए एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बाकी सभी 12 निकायों के लिए दूसरे दिन अध्यक्ष के लिए 141 और सभासद के लिए 612 लोगों ने पर्चा लिए। जिले के तीन नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में अध्यक्ष, सभासद के लिए 17 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद जौनपुर से अध्यक्ष पद के लिए 36, शाहगंज 12, मुंगराबादशाहपुर से सात लोगों ने पर्चा लिए। इसी तरह अध्यक्ष पद के लिए नगर पंचायत गौराबादशाहपुर से 21, कचगांव से 13, जफराबाद से शून्य नामांकन पत्र लिए गए। नगर पंचायत खेतासराय में अध्यक्ष पद के लिए पांच, मछलीशहर में नौ, मड़ियाहूं में चार, रामपुर में 12, बदलापुर में 16, केराकत में छह लोगों ने नामांकन पर्चा लिया। सभासद के लिए नगर पालिका परिषद जौनपुर में 107, शाहगंज में 70, मुंगराबादशाहपुर में 36, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में 80, कचगांव में 57, जफराबाद में छह, खेतासराय में 33, मछलीशहर में 42, मड़ियाहूं में 23, रामपुर में 60, बदलापुर में 67, केराकत में 31 नामांकन पत्र की बिक्री की गई।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन स्थल का लिया जायजा
जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने तहसील मछलीशहर में बने नामांकन कक्षों का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने नामांकन कक्षों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत बैरीकेडिंग भी कराए जाने का निर्देश दिया। शौचालय की स्थिति एवं पीने के लिए पेयजल समुचित व्यवस्था आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कक्षों में साफ-सफाई व्यवस्था, सुरक्षा-व्यवस्था, वीडियोग्राफी आदि व्यवस्था को देखा और सीसीटीवी, कंप्यूटर की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बिहारी महिला महाविद्यालय एवं फौजदार इंटर कॉलेज में बने मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम, कार्यालय अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर, आइडियल कॉन्वेंट स्कूल में बने बूथों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था कर लेने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम मछलीशहर राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed