फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One nation-one election is necessary for the strength and harmony of the nation

Jaunpur News: राष्ट्र की मजबूती और समरसता के लिए एक राष्ट्र -एक चुनाव जरूरी

Tue, 29 Apr 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
One nation-one election is necessary for the strength and harmony of the nation
जौनपुर। मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के सोमवार को एक राष्ट्र-एक चुनाव में महिलाओं की भागीदारी विषय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र की मजबूती और समरसता के लिए एक राष्ट्र -एक चुनाव जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इसकी मजबूती और समरसता के लिए एक राष्ट्र-एक चुनाव आवश्यक हैं। इससे न केवल संसाधनों की बचत होगी, बल्कि चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सशक्त बनेगी। महिलाएं केवल देश की आधी आबादी नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा हैं। नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने कहा हमारे देश की महिलाओं ने प्रत्येक युग में नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है। एक राष्ट्र- एक चुनाव जैसे ऐतिहासिक नवाचार में भी महिलाओं को निर्णायक भूमिका निभानी चाहिए।कार्यक्रम की संयोजक डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव ने कहा जब चर्चा राष्ट्र के विकास की होगी तो उसमें महिलाओं की वास्तविक, निर्णायक सहभागिता अनिवार्य है। केवल प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व पर्याप्त नहीं है। नेतृत्व की बागडोर भी महिलाओं के हाथों में होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्राचार्य अब्दुल कादिर खान ने कहा कि अत्यंत गौरव का विषय है कि आज हम ‘एक राष्ट्र- एक चुनाव जैसे समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषय पर विमर्श कर रहे हैं। भारत जैसे विविधतापूर्ण राष्ट्र में इस प्रकार के नवाचार लोकतंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। अतिथियों का स्वागत किया। स्मृति चिह्न भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर शिखा, प्रोफेसर मुक्ताराजे, रागिनी सिंह, अंजना श्रीवास्तव, डॉ. वंदना सरकार, डॉ. संध्या सिंह मौजूद रहीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। संचालक वैष्णवी एवं स्नेहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की चुनावी राजनीति में यह परिवर्तन अत्यधिक आवश्यक : कृपाशंकर

जौनपुर। वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर सोमवार को भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने कहा कि देश की चुनावी राजनीति में यह परिवर्तन अत्यधिक आवश्यक है। यह बातें सोमवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहीं। कृपाशंकर ने बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव की धारणा संविधान निर्माण के समय ही थी। लेकिन आने वाले समय में धारा 356 के दुरुपयोग सरकारों को उठाने और गिरने की साजिश और अपनी ही सरकार में पंचायत चुनाव कराने की जिद के नाते चुनाव में अंतर होते चले गए। अब यह चुनाव इस स्थिति में आ गए हैं। इसे न सिर्फ आर्थिक ही नहीं समय का भी नुकसान हो रहा है। संवाद


जितनी जल्दी हो सके हम सभी को प्रक्रिया अपनानी चाहिए : डाॅ. अरविंद त्रिपाठी

जौनपुर। कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह सोमवार को वन नेशन वन इलेक्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी ने कहा एक चुनाव देश के लिए अनिवार्य हो चुका है। जितनी जल्दी हो सके हम सभी को प्रक्रिया अपनानी चाहिए। चुनाव मतभेद ही नहीं मनभेद भी उत्पन्न कर रहे हैं। एक ही चुनाव होने से पूरे देश में एक वैचारिक प्रभाव आता है और स्थिरता आएगी तथा विकास कार्यों को बल मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed