फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One more death in firecracker blast in jaunpur

जौनपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी: धमाके में अबतक दो की मौत, अस्पताल में बहू ने तोड़ा दम, ससुर की हालत नाजुक

Tue, 02 Nov 2021 05:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 02 Nov 2021 05:59 PM IST
सार

जौनपुर के भंडरिया टोला पाही मोहल्ले में अवैध तरीके से चल रही पटाखा फैक्ट्री में 30 अक्तूबर की शाम पांच बजे विस्फोट हो गया था। घटना में छह लोग घायल हुए थे। 

विज्ञापन
One more death in firecracker blast in jaunpur
जौनपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के भंडरिया टोला पाही मोहल्ला में शनिवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में झुलसी गुड़िया की मंगलवार को मौत हो गई। जबकि उसके ससुर मुश्ताक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस तरह हादसे में मृतकों में की संख्या दो हो गई है।

विज्ञापन


नगर के भंडरिया टोला पाही मोहल्ले में अवैध तरीके से चल रही पटाखा फैक्ट्री में 30 अक्तूबर की शाम पांच बजे विस्फोट हो गया, जिससे मकान का छत तक ढह गया। मलबे में पिता-पुत्र सहित 6 लोग दब गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। हालांकि पहले दिन पांच लोगों को पुलिस-प्रशासन ने निकाल लिया था।
विज्ञापन


जबकि दूसरे दिन मलबे में गोला बाजार निवासी अब्दुल समद के 10 वर्षीय बेटे आकिब हमजा का शव मिला था। जबकि मुस्ताक (56) और उसकी उनकी बहू  गुड़िया (28) पत्नी सोनू  गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। प्रभारी सीएमएस डा नरेंद्र कुमार ने बताया कि गुड़िया 80 प्रतिशत झुलस गई थी, जिसकी मंगलवार की सुबह 9:43 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई है। मुश्ताक 30 प्रतिशत झुलस गया है, जिसका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

...तो लीपापोती में जुटे जिम्मेदार

स्थानीय लोगों की मानें तो पुलिस की शह पर घनी आबादी के बीच अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी। आपात स्थिति में बचाव के लिए कोई इंतजाम भी नहीं किए गए थे। अग्नि सुरक्षा उपकरणों के बगैर घर में ही पटाखों का भंडारण भी करता था।

करीब एक वर्ष पूर्व अवैध रूप से पटाखे बनाने के वायरल वीडियो को कुछ नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने अनसुनी कर दी। यदि पुलिस ने उस समय सख्ती की होती तो शायद यह हादसा न होता। दुर्घटना के बाद पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीमें अपना दामन बचाने की कवायद में जुटी हैं। 

साल 2009 में हुई थी तीन लोगों की मौत

मड़ियाहूं में अवैध पटाखा बनाने का काम लंबे समय से ही चला आ रहा है। 16 नवंबर 2009 को मिरदहा मोहल्ले में पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया था। इस घटना में लाल मोहम्मद उर्फ लल्ला, हारुन, एहसान की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed