फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One more death from Corona, 162 new patients found

कोरोना से एक और मौत, 162 नए मरीज मिले

Sun, 11 Apr 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
One more death from Corona, 162 new patients found
जौनपुर। कोरोना से रविवार को एक और मौत हो गई। एल-2 अस्पताल में भर्ती वृद्ध ने दम तोड़ दिया। वह अन्य बीमारियों से भी ग्रसित था। कोरोना से अब जिले में 103 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को 162 नए केस भी मिले हैं। जीजीआईसी की तीन शिक्षिकाओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में एक्टिव केस बढ़कर 885 हो गए हैं। इसमें 810 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय के समीप संचालित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कार्यरत शिक्षिकाओं ने रैंडम जांच में सैंपल दिया था। इसमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह बदलापुर पड़ाव, शकरमंडी और शाही किला क्षेत्र की रहने वाली हैं। शिक्षिकाओं के संक्रमित होने के बाद कॉलेज के अन्य स्टाफ भी सकते में हैं। इसी परिसर में बोर्ड परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन केंद्र बनाया गया है। यहीं से परीक्षा से जुड़ी अन्य गतिविधियां भी संचालित हो रही हैं। उधर, मछलीशहर सीएचसी में तैनात छह स्वास्थ्यकर्मियों समेत आठ लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। पहले तीन स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले थे। इसके बाद अन्य ने जांच कराई तो फिर तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक स्वास्थ्यकर्मी का बेटा-बेटी भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जौनपुर जंक्शन पर 130 और शाहगंज रेलवे स्टेशन पर 50 समेत कुल 2772 लोगों के सैंपल लिए गए। संक्रमित मरीजों में से 45 एंटीजन और 112 आरटी पीसीआर में पॉजिटिव मिले हैं। पांच की जांच ट्रूनट से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed