फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One month's electricity bill came to Rs 30,480

Jaunpur News: एक महीने का बिजली बिल आया 30,480 रुपये

Tue, 09 Dec 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
One month's electricity bill came to Rs 30,480
खेतासराय। नगर के एक उपभोक्ता को अचानक 30 हजार 480 रुपये का बिजली बिल थमा दिया दिया। हर महीने नियमित रूप से बिल जमा करने वाले उपभोक्ता ने इसे मनमाना बताते हुए जेई पर गलत बिल जारी कराने व कनेक्शन काटने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत अधिशासी अभियंता सहित जनसुनवाई पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नगर के सुरेश नाथ जायसवाल ने बताया कि उनके पुराने कनेक्शन का 6 नवंबर 2025 तक का समस्त बिल भुगतान किया जा चुका है। इसके बावजूद एक दिसंबर 2025 को अचानक 30 हजार 480 रुपये का बिल जारी कर दिया गया। उपभोक्ता ने कहा कि 7 नवंबर को जेई अपने स्टाफ के साथ दुकान पर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे थे। उस समय वह मौजूद नहीं थे। उनके बेटे ने जेई को बताया कि पिताजी आने पर बात करेंगे। आरोप है कि जेई स्मार्ट मीटर लगाने पर अड़ गए और मना करने पर कनेक्शन काट देने की धमकी दी। कुछ ही दिनों बाद भारी-भरकम बिल जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

वर्जन
मामला संज्ञान में नहीं है। बिल मीटर रीडर बनाते हैं, जेई नहीं। शिकायत प्राप्त होने पर पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।एके शर्मा,अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed