फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One month salary of 20 employees found absent in inspection stopped

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 20 कर्मचारियों का एक माह का वेतन रोका

Thu, 31 Mar 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
One month salary of 20 employees found absent in inspection stopped
अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व राजनीश राय ने बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जगप्रसाद मौर्या समेत 12 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वहीं 13 कर्मचारी ऐसे मिले जो रजिस्टर पर उपस्थिति दर्ज नहीं करते। इन सभी पर कार्रवाई करते हुए कुल 20 कर्मचारियों का एक महीने का वेतन रोकने के साथ अन्य कर्मियाें का एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एडीएम भू-राजस्व ने पाया कि एएमए जग प्रसाद मौर्य, अभियन्ता अखिलेश सिंह और अमर बहादुर सिंह, अनुराग श्रीवास्तव व अभिलाष कुमार, मनोज कुमार यादव, अवर अभियंता और शत्रुधन प्रसाद वर्मा, कर अधिकारी, जिला पंचायत जौनपुर कार्यालय में अनुपस्थित थे। साथ ही उपस्थिति में इनका नाम भी दर्ज नहीं था। इसपर सभी सातों लोगों के पूरे माह का वेतन पर रोकने की संस्तुति जिलाधिकारी से की। इसके अलावा लेखाकार राधेरमण यादव 28, 29 व 30 तक लगातार अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी धनंजय सिंह, वरिष्ठ लिपिक सविता श्रीवास्तव, कार चालक लल्लन प्रसाद यादव, वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार यादव, कनिष्ठ प्रो. अभय राम, कनिष्ठ लिपिक मीरा देवी, अनुचर सत्य नारायण उपाध्याय, स्वीपर नियाज अहमद, दफदरी बबीता श्रीवास्तव, अनुचर शारदा देवी, विशाल अनुपस्थित रहे। इसपर उन्होंने सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोक लगाए जाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं करने पर 13 कर्मियों का कटेगा वेतन
एडीएम भू राजस्व ने बताया कि इसके के अतिरिक्त उपस्थिति पंजिका में दर्ज कर्मचारियों में अधिकांश लोग समय से कार्यालय नहीं आते हैं और उपस्थित पंजिका पर अंकित कर्मचारियों में भी कुल 13 कर्मचारी उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर भी नहीं करते हैं और न ही यह लोग जिला पंचायत का कार्य करते हुए प्रतीत हो रहे हैं। ऐसे स्थिति में सभी कर्मचारियों का पूरे माह का वेतन बाधित करते हुए इनके वेतन के आहरण वितरण पर रोक लगाए जाने की संस्तुति की गई है। इनमें राजस्व निरीक्षक राना रबि कुमार सिंह, पवन कुमार यादव, रामसेवक, सहायक निरीक्षक महेंद्र प्रसाद यादव, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, शिव शंकर यादव, हरेंद्र कुमार, बहुगुणा पाल, संजय कुमार यादव, अमित कुमार सिंह, जीतू कुमार, रामअशीष यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed