फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One lakh looted on the strength of a gun from the collection manager

कलेक्शन मैनेजर से तमंचे के बल पर एक लाख की लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
One lakh looted on the strength of a gun from the collection manager
केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी केराकत मार्ग पर बांसबारी गांव के पास बुधवार की दोपहर असलहे के बल पर डरा से ऑनलाइन डिलेवरी कंपनी के कलेक्शन मैनेजर से बदमाशों ने एक लाख रुपये छीन लिया । घटना को संदिग्ध बताते हुए पुलिस ने तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के नुआंव गांव निवासी मनीष कुमार सिंह रेडियंट कैश मैनेजमेंट कंपनी में कलेक्शन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। रेडियंट कंपनी ऑनलाइन सामानों की डेलिवरी और कैश कलेक्शन करती है। स्थानीय थानागद्दी बाजार में कृषक इंटर कालेज के बगल में सोहनी गेट के पास इस कंपनी का कार्यालय है। बुधवार को मनीष कलेक्शन का एक लाख चार हजार एक सौ रुपए बैग में रखकर बाइक से केराकत स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने जा रहा था। बांसवारी और उदयचंदपुर गांव के बीच सुनसान स्थान पर बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने पीछे से ओवरटेक कर मनीष को रोक लिया। पीड़ित कलेक्शन मैनेजर के अनुसार बदमाशों ने उसे मोटरसाइकिल से नीचे गिरा दिया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले वे तमंचा सटाकर रुपयों से भरा बैग छीनकर केराकत की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और थानागद्दी पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गयी। कोतवाली प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। उनका कहना है कि मनीष के पीछे ही उसके दो और साथी अपनी बाइक से साथ ही चल रहे थे। उनमें से एक ने लूट से पहले ही अपनी कं पनी के उच्चाधिकारी को सूचना दे दी कि रास्ते में लूट हो गयी है। पुलिस ने पीड़ित के साथ साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है और तीनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed