{"_id":"64c40820804fe3fc5b05d389","slug":"one-lakh-looted-by-shooting-bullion-businessman-jaunpur-news-c-20-1-vns1009-309825-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सराफा व्यवसायी को गोली मारकर एक लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सराफा व्यवसायी को गोली मारकर एक लाख की लूट
विज्ञापन
बंधवा बाजार के आभूषण व्यवसायी को बरसठी के भैसहा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार की शाम को गोली मारकर बाइक और एक लाख का आभूषण लूट लिया। घायल को इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल ले गए। आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
बंधवा बाजार निवासी मोहनलाल सेठ के दोनों पुत्र मनोज (22) और विनोद (20) बरसठी के हनुमान नगर बारी गांव में आभूषण की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार शाम साढे छह बजे दोनों भाई दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। मीरगंज सीमा से सटकर बरसठी के भैसहा पेट्रोल पंप के पास पीछे से तीन बाइक सवार ओवरटेक करके पीछे बैठै विनोद सोनी को गोली मारकर घायल कर दिया और मनोज बाल-बाल बच गए। जब तक मनोज शोर मचाता, तब तक लुटेरे बाइक और आभूषण से भरा बैग लेकर बरसठी बाजार की तरफ चले गए। बैग में एक लाख का आभूषण था। मनोज ने बताया कि घटना के बाद घायल विनोद को इलाज के लिए मछलीशहर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय पर पर रेफर कर दिया। इलाज के लिए जिला मुख्यालय ले जाया गया है। बरसठी पुलिस घटना के आधा घंटा बाद मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है। मनोज ने बताया कि बैग में 60 हजार का सोना और 40 हजार का चांदी था। बदमाश सफेद गमछे से मुंह बांधे हुए थे। मौके पर पहुंचे सीओ चोब सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर ही पता चलेगा कि कितने की लूट है।