{"_id":"5e307fc68ebc3e7d586bb995","slug":"one-lakh-farmers-will-get-respect-fund-jaunpur-news-vns507608613","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख किसानों को मिलेगी सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख किसानों को मिलेगी सम्मान निधि
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के एक लाख आठ हजार 483 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ पहली बार मिलेगा। इन किसानों को योजना से आच्छादित करने के लिए डाटा जनपद स्तर से ओके कर शासन को भेज दिया है। जिनको शीघ्र ही योजना के तहत मिलने वाली धनराशि का लाभ मिलेगा। ये ऐसे किसान हैं। जिनका रजिस्ट्रेशन हाल के दचिनों में उक्त योजना के तहत हुआ है।
किसानों को खेती किसानी का कार्य करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का संचालन किया है। जिसके तहत एक वर्ष में तीन किश्तों में कुल छह हजार रुपये किसानों को देने का प्राविधान हैं। इस योजना से जिले के किसानों को लाभांवित करने के लिए कृषि विभाग कार्य कर रही है। इस दौरान जिले में स्थित कुल छह लाख 55 हजार 912 किसानों को योजना का लाभ देने के लिए उनका पंजीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। अभी तक कृषि विभाग कुल छह लाख 25 हजार किसानों का रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें से चार लाख 84 हजार किसान योजना का लाभ भी पा रहे हैं। लेकिन रजिस्ट्रेशन कराने वालों में शेष बचे एक लाख 41 हजार किसानों में से एक लाख आठ हजार ऐसे किसानों का डाटा हाल ही में कृषि विभाग द्वारा ओके कर के शासन को भेजा गया है, जो पहली बार योजना का लाभ पाएंगे।
33 हजार किसानों की सुधारी जा रही त्रुटियां
जौनपुर। जिले में 33 हजार किसानों के रजिस्ट्रेशन में व्याप्त त्रुटियों को सुधारने का कार्य किया जा रहा है। जिसके बाद इनको योजना से आच्छादित किया जाएगा। ये ऐसे किसान हैं। जिनका रजिस्ट्रेशन तो हुआ है, लेकिन कहीं खाता और आधार नंबर तो कहीं नाम आदि की त्रुटियां हैं। जिससे इनके खाते में योजना के तहत पहली और दूसरी किश्त की धनराशि जाने के बाद रुक गई है।
विज्ञापन
जैसे -जैसे किसानों का पंजीकरण हो रहा है। वैसे-वैसे उनको योजना से लाभांवित किया जा रहा है। जिले में एक लाख आठ हजार किसानों को अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इन किसानों को पहली बार योजना का लाभ मिलेगा। ये ऐसे किसान हैं, जिनका रजिस्ट्रेशन हाल के दिनों में किया गया है। उनके डाटा को ओके कर शासन को भेज दिया गया है। रजिस्ट्रेशन कराने वालों में 33 हजार किसानों की त्रुटियां सुधारी जा रही हैं। शीघ्र ही उनका भी डाटा शासन को भेजा जाएगा।
-जय प्रकाश, उप कृषि निदेशक