{"_id":"5ef788738ebc3e42d162c786","slug":"one-killed-two-injured-in-road-accidents-jaunpur-news-vns532634269","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव के पास आजमगढ़-सुल्तानपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं केराकत में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सुरिस गांव निवासी दलसिंगार यादव (55) शनिवार की भोर में घर से खेत की ओर जाने के लिए निकले थे। गांव स्थित मुख्य मार्ग पर धर्मकांटा के समीप सड़क पार करने के दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। चीख सुनकर ग्रामीण पहुंचे तब तक वाहन समेत चालक फरार हो गया था। प्रभारी निरीक्षक भारत भूषण तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस आरोपी चालक व वाहन की तलाश में जुटी रही। केराकत शुक्रवार की रात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गुलाब 30 व सर्वेश कुमार 26 निवासी बीकमपुर सुजानगंज घायल हो गए।