फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One dead in collision between tractor and e-rickshaw

Jaunpur News: ट्रैक्टर और ई रिक्शा की हुई टक्कर में एक की मौत

Mon, 15 Jul 2024 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
One dead in collision between tractor and e-rickshaw
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के जंघई मार्ग पर गरियांव फाटक के पास रविवार को शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर और ई रिक्शा की आमने सामने की भिड़ंत में ससुराल आए युवक की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के सर्वाडीह़ गांव निवासी अमर सिंह( 40) ई रिक्शा से सुबह अपने ससुराल पवांरा थाना क्षेत्र के मुड़ाव गांव निवासी रामजनक के यहां आया हुआ था। शाम को करीब 7 बजे मुडा़व थाना पवारा निवासी चंद्रेश कुमार (24) कामेश्वर(20) कुड़ुरिया पवांरा गांव निवासी भोला नाथ (60) को ई रिक्शा में बैठाकर अमर सिंह जंघई की ओर जा रहा था कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ई रिक्शा खाई में पलटने से चारो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर में भर्ती कराया। जहां देखते ही चिकित्सक ने अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर रूप से घायल चंद्रेश, भोला नाथ, कामेश्वर का प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि ट्रैक्टर और ई रिक्शा भिड़ंत में एक की मौत हो गई है और तीन घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed