फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   one children died due to wall of house collapsed in jaunpur one injured

Jaunpur: कच्चे मकान की दीवार ढही, पास में खेल रहे दो चचेरे भाई मलबे में दबे, एक की मौत

Thu, 12 Jan 2023 04:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 12 Jan 2023 04:01 PM IST
सार

जौनपुर जिले के तिलहरा गांव में कच्चे मकान की दीवार अचानक से भरभराकर ढह गई। पास में खेल रहे दो बच्चे मलबे में दब गए। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। 

विज्ञापन
one children died due to wall of house collapsed in jaunpur one injured
घटनास्थल पर ग्रामीण महिलाओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के तिलहरा गांव में गुरुवार सुबह मिट्टी की दीवार गिरने से उसके मलबे में दो चचेरे भाई दब गए। दोनों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक एक की मौत हो चुकी थी। मृतक मासूम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना से परिजनों में मातम छा गया।

विज्ञापन

 
सुजानगंज थाना क्षेत्र के तिलहरा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार परिषदीय स्कूल रामपुर में सहायक अध्यापक हैं। वह रामपुर में रहते हैं। शीतलहर की छुट्टी होने के कारण वह परिवार के साथ अपने गांव गए थे। रोज सुबह बच्चों को पढ़ाने बैठते थे तो बच्चे भी वहीं रहते थे। गुरुवार सुबह उनकी पांच वर्षीय पुत्री तो पढ़ने के लिए बैठ गई, लेकिन चार वर्षीय पुत्र हृतिक उर्फ शुभ वहीं खेलने लगा।

विज्ञापन

अचानक दीवार भरभराकर गिर गई

वहीं पर संतोष के पुत्र अमित विक्रम (8) के पास पहुंच गया। दोनों बच्चे खेलते-खेलते घर के बगल में स्थित एक कच्चे मकान के पास पहुंच गए। वह मकान पहले से ही जर्जर था। परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे साइकिल चला रहे थे तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। इससे दोनों मलबे में दब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के पास की घटना होने के कारण परिवार के लोग दौड़कर गए और दोनों बच्चों को बाहर निकाले, लेकिन तब तक दोनों को काफी चोट आ चुकी थी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने हृतिक को मृत घोषित कर दिया। अमित विक्रम के पैर और कमर में चोट आई है। उधर, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इकलौते पुत्र की मौत से मां गीता का रो-रोकर हालत खराब थी। 

मौत खींचकर ले गई दीवार के पास

रोज की तरह पिता वीरेंद्र और माता गीता अपने पुत्र हृतिक ऊर्फ शुभ और पुत्री को पढ़ाने के लिए बुलाए लेकिन पुत्र पढ़ने नहीं बैठा बल्कि बगल में खेलने चला गया। अपने चचेरे भाई अमित विक्रम के साथ साइकिल चलाने लगा। घर के पीछे मिट्टी के दीवार के पास जैसे ही वह पहुंचा था कि दीवार गिर पड़ी और साइकिल चला रहे अमित विक्रम और शुभ दब गए। इस घटना में शुभ की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed