फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One cattle died, two scorched due to fire in cattle shelter

पशुशाला में आग लगने से एक मवेशी की मौत, दो झुलसे

Sun, 16 Jan 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
One cattle died, two scorched due to fire in cattle shelter
मीरगंज। क्षेत्र के भटहर गांव में शनिवार की रात पशुशाला में आग लगने से एक मवेशी की मौत हो गई। दो अन्य मवेशी झुलस गए। रात में ग्रामीणों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह काबू पाया। लगभग एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटहर निवासी ब्रम्हदेव तिवारी के पशुशाला में रात दो बजे आग लग गई। आग के बेकाबू होने पर परिजनों की नजर पड़ी तो हो-हल्ला मचाया। रात में तेज आवाज सुन आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाते तब तक पशुशाला जल गया। इसमें बंधी एक गाय की झुलसने से मौत हो गई। एक भैंस एक गाय झुलस गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पीडि़त ने बताया कि अंदर रखा गया भूसा भी जल गया। लगभग एक लाख से अधिक के नुकसान बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed