फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   one arrested in railway ticket selling

रेल टिकट के कारोबार में एक गिरफ्तार

Sat, 23 May 2020 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
one arrested in railway ticket selling
शाहगंज। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक की टीम ने शनिवार को सरपतहां थाना क्षेत्र के जूड़ापुर गांव में स्थित एक दुकान पर छापा मार कर अवैध टिकट बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक संदीप यादव, जौनपुर जंक्शन के प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह को किसी ने सूचना दी कि सरपतहां थाना क्षेत्र के जूड़ापुर गांव स्थित तरुण मोबाइल शाप से अवैध रूप से आनलाइन टिकट निकाल कर बेचा जा रहा है। इस सूचना पर आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार को उक्त दुकान पर छापेमारी की। कार्यवाही में टीम ने पूर्व में निकाले गए सैकड़ों टिकट का डाटा सहित दो ई टिकट बरामद किया। पुलिस ने उक्त दुकान से लैपटॉप, प्रिंटर सहित अन्य उपकरण को कब्जे में लेते हुए उसी गांव निवासी अमरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed