{"_id":"602c14172103fa4b966da0a0","slug":"one-and-half-year-old-innocent-child-died-due-to-drowning-in-pit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में गड्ढे में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, पानी से गेंद निकालने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में गड्ढे में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, पानी से गेंद निकालने के दौरान हुआ हादसा
Wed, 17 Feb 2021 12:21 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
drowning
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के कटघर गांव में मंगलवार की शाम खेलते समय गड्ढे में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। काफी देर बाद शव उतराने पर घरवालों को जानकारी हुई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
कटघर गांव निवासी रिंकू यादव पास के रामनगर बाजार में सब्जी विक्रेता हैं। उनका डेढ़ वर्षीय पुत्र कान्हा मंगलवार की शाम घर के सामने गेंद खेल रहा था। मां प्रियंका यादव घरेलू कामकाज में व्यस्त थीं। परिवार के अन्य सदस्य बरौत बुढ़िया माई का दर्शन-पूजन करने गए थे। खेलते-खेलते गेंद गड्ढे में चली गई और उसे निकालने की कोशिश में कान्हा गड्ढे में गिरकर डूब गया।
विज्ञापन
कुछ देर तक नजर न आने पर मां खोजबीन करने लगी तो गड्ढे में उतराया शव देख सन्न रह गई। सूचना पाकर पिता व अन्य परिजन घर पहुंचे। मासूम को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से मां प्रियंका व दादी कलावती सहित अन्य परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन