फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On this day, bullets were fired at the students in the collectorate

आज के ही दिन कलेक्ट्रेट में छात्रों पर चली थी गोलियां

Fri, 12 Aug 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
On this day, bullets were fired at the students in the collectorate
कलेक्ट्रेट स्थित क्रांति स्तंभ। - फोटो : JAUNPUR
भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जंग-ए-आजादी के दीवाने क्रांतिकारी छात्रों की टोलियों ने 12 अगस्त 1942 को कलेक्ट्रेट को घेर लिया था। वहां लगे यूनियन जैक को उतार लिया था। वहां तिरंगा फहराने जा रहे थे कि तत्कालीन अंग्रेज कप्तान इमग्रेन के आदेश पर छात्रों पर गोली चला दी गई थी, जिससे कई लोग घायल हो गए थे और उन्हें अंग्रेजों ने गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

नौ अगस्त 1942 को छात्र सेनानी वीर दिवाकर सिंह को अंग्रेजों भारत छोड़ो का प्रस्ताव पारित होने की जानकारी मिली थी। इस दौरान क्रांतिकारी छात्रों को पता चला था कि दिल्ली में महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, अबुल कलाम आजाद व अन्य गिरफ्तार कर लिए गए हैं। कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भी पुलिस का छापा पड़ा है। इसमें राय अम्बिका सिंह, पं.अभयजीत दुबे, भगवती दीन तिवारी, दीपनारायण वर्मा, शिववर्ण शर्मा, रामगोविंद दुबे, रामशिरोमणि दुबे, द्वारिका प्रसाद मौर्य, रामेश्वर प्रसाद सिंह, गजराज सिंह समेत अन्य नेता गिरफ्तार कर लिए गए। कोई नेता संचालन के लिए नहीं रह गया है। इसके बाद 10 अगस्त को छात्रों की बैठक हुई थी। इसमें वीर दिवाकर सिंह को संचालन का कार्यभार दिया गया था।
विज्ञापन

बैठक के बाद छात्रों ने उसी दिन कारागार पर प्रदर्शन किया और तिरंगा झंडा लगा दिया। इस बीच पुलिस दल आ गया और लाठी चार्ज किया। जिसमें दिवाकर सिंह गिरफ्तार हुए। इसके बाद 11 अगस्त को छात्रों ने बैठक कर रणनीति बनाई फिर छात्र सेनानियों ने 12 अगस्त को कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इसमें काशी विद्यापीठ व काशी हिन्दू विश्व विद्यालय के कुछ छात्र भी शामिल रहे। यूनियन जैक हटाकर तिरंगा लगाने का प्रयास किया। जानकारी होते ही पुलिस पहुंची तो झंडे को लेकर छात्रों से छीना-झपटी करने लगी। इस दौरान हुए लाठीचार्ज में किसी ने पत्थर चलाया जो कप्तान एमग्रेन को लग गया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद बौखलाए कप्तान ने गोली चलाने का आदेश दे दिया था। इसमें दिवाकर, केदारनाथ सिंह, सूबेदार मिश्र, मोहम्मद उमर, केदार नाथ सिंह समेत तमाम लोग घायल हुए। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 25 दिसंबर 1944 को जेल से छूटने के बाद दिवाकर सिंह को जनपद से निष्कासित कर दिया गया। इसके बाद विकास भवन के सामने क्रांति स्तंभ का निर्माण कराया गया। यहां हर साल 12 अगस्त के दिन सामाजिक संगठन के लोग और अधिकारी तिरंगा फहराते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed