फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the orders of the court, a case of gang-rape was filed with the married woman

कोर्ट के आदेश पर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Sat, 28 May 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, a case of gang-rape was filed with the married woman
गौराबादशाहपुर। न्यायालय के आदेश पर गौराबादशाहपुर पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ने विवाहिता से सामूहिक दुराचार के आरोपी सर्राफा कारोबारियों समेत चार के विरुद्ध दुराचार व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर को दिया था। जिस पर थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

परिवादिनी विवाहिता ने कोर्ट में मोतीलाल जयसवाल, सोनूलाल, अशर्फीलाल और दीपक पांडेय के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। इसके मुताबिक वह आरोपी सर्राफा की दुकान पर आती जाती थी। सोने चांदी के जेवरात खरीदती थी। सर्राफा कारोबारियों से पारिवारिक संबंध हो गया। वह मुंबई जाते समय आरोपी के पास जेवरात व नकद रखकर गई थी। लौटने पर आरोपी ने जेवरात व रुपये देने से मना कर दिया। आरोपी के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने कोर्ट में केस डायरी दाखिल किया। मुकदमा करने से आरोपी नाराज हो गए। 28 अप्रैल 2022 को वादिनी पुन: अपने गांव आई। दूसरे दिन आरोपी परिवादिनी के घर में घुसकर उसके साथ दुराचार किए। परिवादिनी थाने पर गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तीन मई 2022 की रात पुन: चारों आरोपी उसके घर पर आए और उसके साथ सामूहिक दुराचार किए। मां बहन की गालियां व जान से मार डालने की धमकी दी। परिवादिनी ने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद वह कोर्ट की शरण में गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed