फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the last day, 127 nominations for the Speaker and 825 nominations for the Councilor

Jaunpur News: अंतिम दिन अध्यक्ष पर 127 और सभासद के लिए 825 ने किया नामांकन

Mon, 17 Apr 2023 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
On the last day, 127 nominations for the Speaker and 825 nominations for the Councilor
नगरीय निकाय चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को नामांकन स्थलों पर भारी भीड़ रही। सभी छह तहसीलों में 12 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 127 व सभासद पद के लिए 825 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन करने के अंतिम दिन भीड़ को देखते हुए जुलूस को नामांकन स्थल से 200 मीटर पहले ही रोक दिया गया। कलेक्ट्रेट व तहसीलों के अंदर उम्मीदवार व प्रस्तावकों को ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई। अब 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे से निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी सभी पर्चो की जांच करेंगे।
विज्ञापन

20 अप्रैल को नामांकन वापसी का दिन होगा। 21 अप्रैल को 11 बजे से प्रतीक आवंटन किया जाएगा। चार मई को सुबह छह बजे से सायं छह बजे सभी मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। 13 मई को सुबह आठ बजे से मतगणना सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक चली नामांकन प्रक्रिया में सभी नगर निकायों से अध्यक्ष पद के लिए कुल 219 और सभासद पद के लिए कुल 1329 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन

..........................................
अंतिम दिन के नामांकन
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर में 10, नगर पंचायत शाहगंज में 11, नगर पंचायत मुगराबादशाहपुर में चार, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में 11, नगर पंचायत कचगांव में सात, नगर पंचायत जफराबाद में तीन, नगर पंचायत खेतासराय में 11, नगर पंचायत मछलीशहर में सात, नगर पंचायत मड़ियाहूं में 12, नगर पंचायत रामपुर में 16 एवं नगर पंचायत बदलापुर में 22, नगर पंचायत केराकत में 13 व कुल 127 नामांकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार सभासद पद पद के लिए नगर पालिका परिषद जौनपुर में 194, नगर पंचायत शाहगंज में 91, नगर पंचायत मुगराबादशाहपुर में 109, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में 57, नगर पंचायत कचगांव में 27, नगर पंचायत जफराबाद में 33, नगर पंचायत खेतासराय में 49, नगर पंचायत मछलीशहर में 55, नगर पंचायत मड़ियाहूं में 59, नगर पंचायत रामपुर में 58, नगर पंचायत बदलापुर में 62, नगर पंचायत केराकत में 31 व कुल 825 नामांकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed