फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the first day, two paddy purchasing centers were sown, 134 quintals were purchased.

Jaunpur News: पहले दिन दो धान क्रय केंद्रों की हुई बोहनी, 134 क्विंटल खरीद

Thu, 02 Nov 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
On the first day, two paddy purchasing centers were sown, 134 quintals were purchased.
जौनपुर। जिले में धान क्रय केंद्र के लिए कुल 147 केंद्र बनाए गए हैं। धान बेचने के लिए 12 हजार से अधिक किसानों ने अब तक पंजीकरण करा लिया। बुधवार को पहले दिन महज दो क्रय केंद्रों पर बोहनी हुई। तीन किसानों से 134 क्विंटल धान की खरीद की गई। शासन स्तर से इस बार 1.80 लाख टन खरीद का लक्ष्य तय है, तो पिछले वर्ष 1.62 टन खरीद हुई थी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने इस बार पांच एजेंसियों मार्केटिंग (विपणन), पीसीएफ, पीसीयू, एफसीआई और मंडी समिति को धान खरीद के लिए नामित किया है। मार्केटिंग केंद्र के 34, पीसीएफ के 70, पीसीयू के 32, एफसीआई का एक धान क्रय केंद्र हैं। जिले में इस साल एक लाख 48 हजार 158 हेक्टेयर में धान की खेती हुई है। इसमें चार लाख 95 हजार 658 टन उत्पादन की उम्मीद है। बीते साल 142 केंद्रों पर 1.68 लाख टन लक्ष्य के सापेक्ष 1.62 लाख टन धान की खरीद हुई थी। डोभी में विपणन के मार्केटिंग केंद्र बीरीबारी पर लोकापट्टी के किसान आलोक कुमार ने पहुंचकर 58 क्विंतल धान की बिक्री की। शाहगंज : सोंधी के सरायमोहिद्दीनपुर के विपणन केंद्र पर बिरैली निवासी ओमप्रकाश ने 36 क्विंटल, दियापीपुर निवासी हनुमान ने 40 क्विंटल धान की बिक्री की।
विज्ञापन

धान खरीद के पहले दिन तीन किसानों ने विपणन के दो केंद्रों पर धान की बिक्री की। अभी तक अधिकतर किसानों के धान की कटाई नहीं हुई है। दीपावली के बाद धान की खरीद गति पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एनके पाठक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed