फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the fifth day of mother-in-law's death, daughter-in-law also stopped breathing

सास की मौत के पांचवें दिन बहू की भी थम गईं सांसें

Mon, 17 Jan 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
On the fifth day of mother-in-law's death, daughter-in-law also stopped breathing
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में पांच दिन पूर्व सास की मृत्यु के बाद सदमे के चलते उनकी बहू भी दम तोड़ दिया। कोल्हुआ गांव में सास की मौत का गम पुत्रवधू नहीं सह सकी। ऐसा गहरा सदमा पहुंचा कि सास के मरने के पांच दिन बाद रविवार को उसकी भी सांसें थम गईं। कोल्हुआगांव निवासी प्रवक्ता अखिलेश सिंह की 90 वर्षीय दादी श्यामा देवी का मंगलवार को निधन हो गया था। इनकी 63 वर्षीय पुत्र वधू राजमणि देवी को सास की मौत का गहरा धक्का लगा, जिससे वह सदमे की हालत में रहने लगी। रविवार को दोपहर में राजमणि देवी की भी सांसें थम गईं। पड़ोसियों के अनुसार सास और बहू के बीच पहले से काफी प्रेम था। दोनों एक-दूसरे का बहुत ख्याल रखती थीं। पहले दादी और अब मां के देहांत से पूरा परिवार गमगीन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed