फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the day of departure to her parents' house, the married woman committed suicide by hanging herself

Jaunpur News: मायके में विदाई के दिन विवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान

Tue, 10 Sep 2024 02:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
On the day of departure to her parents' house, the married woman committed suicide by hanging herself
सुरेरी। क्षेत्र के सरैंया गांव में दो माह से मायके में रह रही विवाहिता ने विदाई के दिन सोमवार को बगीचे में फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरेरी थाना क्षेत्र सरैया गांव निवासी सुरेंद्र तिवारी की बेटी सोनी तिवारी (20) का विवाह भदोही के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र सिंहपुर गांव निवासी निखिल पाण्डेय के साथ अप्रैल 2024 में हुआ था। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। किसी बात को लेकर सोनी का ससुराली वालों से मनमुटाव हो गया। वह दो महीने से मायके सरैया में रह रही थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने सोनी की 9 सितंबर को विदाई की तिथि तय की। मायके पक्ष के लोग भी इसके लिए राजी हो गए। विदाई का दिन निश्चित होने के बाद से ही सोनी तनाव में रहने लगी। सोमवार दोपहर जब वह काफी देर तक घर पर नहीं दिखी तो परिजन घबरा गए खोजने लगे। काफी देर बाद घर से कुछ दूर बगीचे में सोनी का शव पेड़ पर दुपट्टा के सहारे लटकता मिला। थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बताया फांसी लगाने की सूचना मिली थी। शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेज दिया गया। अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed