फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the court's order, a case of dowry murder was registered against four people including the husband

Jaunpur News: कोर्ट के आदेश पर पति समेत चार पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Sun, 10 Aug 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
On the court's order, a case of dowry murder was registered against four people including the husband
बदलापुर। न्यायालय के आदेश पर घटना के 22 महीने बाद कोतवाली पुलिस ने रवि गौतम, शंकर, इंद्रेश और एक अज्ञात समेत चार लोगों के खिलाफ शुक्रवार को दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय के अनुसार हिम्मतपुर गांव निवासी धनीराम के बेटे संजय गौतम ने मुख्य सीजेएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 27 मई 2023 को बेटी रीमा की शादी महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली गांव निवासी शंकर के बेटे रवि गौतम के साथ की थी। विवाह में अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार उपहार व बाइक दी थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दो लाख नकद व उनकी एक कीमती भैंस की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर बेटी के साथ गाली गलौज करते हुए शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देने लगे। चार अक्तूबर 2023 की शाम छह बजे बेटी की ससुराल पक्ष से फोन आया कि बेटी की हालत बहुत खराब है। देखना हो तो आ जाओ। सूचना मिलते ही वे अपने परिवार वालों व रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां बेटी रीमा की हालत गंभीर थी। उसने दबी आवाज में बताया कि बाबू दहेज न मिलने पर सब लोग मिलकर घर के अंदर उसकी यह दशा कर दिए हैं। मरणासन्न स्थिति में बेटी को सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख बीएचयू रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय रास्ते में ही बेटी रीमा ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पति रवि गौतम, ससुर शंकर, सास नाम अज्ञात व जेठ इंद्रेश के खिलाफ दहेज हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed