फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On suspicion of murder, the body was taken out from the grave and sent for postmortem

Jaunpur News: हत्या की आशंका पर कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 04 Jul 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
On suspicion of murder, the body was taken out from the grave and sent for postmortem
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शेख मोहमीद मोहल्ला निवासी मोहम्मद फैजान की बुधवार को संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के शेख मोहमीद मोहल्ला के मोहम्मद फैजान की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आनन फानन में पहली पत्नी द्वारा शव को दफना दिया गया। बृहस्पतिवार को मृतक मोहम्मद फैजान की दूसरी पत्नी अजमेरा ने डीएम के पास जाकर प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इस पर डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, सीओ सिटी देवेश सिंह के उपस्थिति में मृतक मोहम्मद फैजान के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर उच्च अधिकारियों के मौजूदगी में मल्हनी पड़ाव स्थित कब्र से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed