फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On Nag Panchami, snake god was worshiped in every house, wrestlers tried their tricks in the dance.

Jaunpur News: नाग पंचमी पर घर-घर पूजे गए नाग देवता, दंगल में पहलवानों ने आजमाए दांव

Sat, 10 Aug 2024 04:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
On Nag Panchami, snake god was worshiped in every house, wrestlers tried their tricks in the dance.
जौनपुर। नाग पंचमी पर शुक्रवार को हर घर में नाग देवता पूजे गए। सुबह घर की सफाई के बाद दूध लावा चढ़ाकर नागदेवता की पूजा की गई। अखाड़ों में जगह-जगह कुश्ती का आयोजन किया गया। कहीं-कहीं मेले का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

धर्मापुर: भदेवरा गांव के सत्यानंद चौबे की ओर से दंगल का आयोजन किया। दूर दराज से आए पहलवानों ने इसमें भाग लिया। कुश्ती में मोहन पहलवान गद्दोपुर एवं अंकुर पहलवान गढड़वारेवीर, अंकित यादव बसवत व गौरव यादव गड़वारेवीर, रंजीत गड़वारेवीर व शुभम पहलवान कन्हौली की कुश्ती बराबरी पर छूटी। ढूंढी पहलवान को आसमान दिखाकर ताराचंद विजई घोषित हुए। विजयी पहलवान को मुख्य अतिथि सत्यानंद चौबे ने पुरस्कार दिया। रेफरी भूमिका लालचंद पहलवान ने निभाई।
विज्ञापन


महराजगंज: नाग पंचमी पर सहोदरपुर स्थित तलेश्वर महादेव मंदिर में नाग पूजन, शिव रुद्राभिषेक हुआ। भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने नाग पंचमी की बधाई दी।

गौराबादशाहपुर: क्षेत्र के सरसौड़ा स्थित रायमन ब्रह्मबाबा मंदिर पर नागपंचमी पर मेले का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर दर्शन किया। मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मेले में गौराबादशाहपुर कस्बे के अलावा मछलीशहर, लाला बाजार, केराकत, आजमगढ़ के ठेकमा, बरदह, लालगंज, देवगांव आदि बाजारों के व्यापारियों भी मेले में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहगंज: सिद्धपीठ श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर शिवधाम बेलवाई में जल चढ़ाने वालों का तांता लगा रहा। सिद्धपीठ स्थापित नहीं बल्कि जमीन से स्वयं प्रकट प्राचीन शिवलिंग पर स्थापित है। जहां सावन में दूर-दूर से कांवड़िए गंगा जल से अभिषेक करते हैं। इस मौके पर अरसिया से कांवड़िया संघ के छोटेलाल सोनी और बेलवाई के देवदीप मानव उत्थान सेवा समिति शिवधाम बेलवाई के दिलीप मोदनवाल, हनुमान अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed