फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Old woman crossing the road dies after being hit by a bike

Jaunpur News: सड़क पार कर रही वृद्धा की बाइक की टक्कर से मौत

Sun, 09 Jun 2024 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Old woman crossing the road dies after being hit by a bike
शाहगंज। नगर के अयोध्या मार्ग स्थित एक कॉलेज के पास बाइक की चपेट में आने से पैदल सड़क पार कर रही वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अयोध्या मार्ग स्थित ताखा पश्चिम गांव निवासी समराजी देवी (62) पत्नी राम बरन शुक्रवार की रात करीब नौ बजे घर के सामने स्थित सड़क पार करते समय तेज रफ्तार की बाइक की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले करते हुए घायल वृद्धा को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। मौत की खबर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर ने बताया कि मामला संज्ञान में है कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed