फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Old man killed by beating with sticks

भूमि विवाद को लेकर मारपीट,पुलिस के जाने के बाद वृद्ध की लाठी-डंडे से पीटकर मौत 16-53-45

Tue, 19 Apr 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Old man killed by beating with sticks
-सुईथाकला । सरपतहां थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि सूचना पर पहुंची पुलिस के जाने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने वृद्ध की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गंगौली गांव निवासी रामदयाल वर्मा और रामचंद्र वर्मा के बीच भूमि को लेकर विवाद काफी दिन से चल रहा है। सोमवार सुबह करीब सात बजे रामचंदर पक्ष का आरोप है कि रामदयाल वर्मा द्वारा विवादित जमीन पर रखे गजहर को जला दिया गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। इसकी सूचना डायल 100 पुलिस को दी गई, जिसकी सूचना पर पुलिस पहुंचकर दोनों पक्षों को थाने आने को कहकर चली गई। पुलिस के चले जाने के बाद रामचंद्र पक्ष के लोगों ने अचानक आधा दर्जन लोग लाठी-डंडे ईट पत्थर से हमला बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान रामदयाल वर्मा (70) की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी शाहगंज अंकित कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझा-बुझाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। क्षेत्राधिकारी का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। वहीं, थानाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि मारपीट की सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई थी। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था, लेकिन इस बीच उन लोगों ने फिर मारपीट कर ली। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भूमि विवाद को लेकर मारपीट,पुलिस के जाने के बाद वृद्ध की लाठी-डंडे से पीटकर मौत
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed