फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Old man dies in road accident, three injured including couple

सड़क हादसे में वृद्धा की मौत, दंपती समेत तीन घायल

Tue, 04 Aug 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Old man dies in road accident, three injured including couple
मड़ियाहूं/सतहरिया। कोतवाली क्षेत्र के शिवाजी नगर मोहल्ले में उपचार कराने आ रही वृद्धा की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया। उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। उधर, पंवारा में बाइक की चपेट में आने से सायकिल सवार दंपती समेत तीन लोग जख्मी हुए।
विज्ञापन

मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के इटियावीर निवासी मनरा देवी अपने नाती अनिल यादव के साथ मंगलवार की दोपहर शिवाजी नगर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार कराने आई थीं। वह पैदल सड़क पार करते समय मड़ियाहूं की तरफ से तेज रफ्तार में जा रही बाइक की चपेट में आ गईं। मनरा देवी मौके पर ही गिर गईं। नाती अनिल यादव उन्हें उठाकर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के सामने खड़े मरीजों के तीमारदारों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बंटी चौहान निवासी कमरुद्दीनपुर थाना मड़ियाहूं बताया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उधर, पंवारा थाना क्षेत्र के महेशगंज बाजार के समीप मंगलवार की सुबह बाइक की चपेट में आने से सायकिल सवार हयात अली (43) व उनकी पत्नी शाहजहां (40) निवासी नरगहना घायल हो र्गइं। बाइक चालक सौरभ तिवारी (29) निवासी जिला अमेठी को भी चोटें आईं। साइकिल सवार दंपती महेशगंज में सौंदर्य प्रसाधन की दुकान चलाते हैं। दोनों सुबह पर जा रहे थे। घायलों को सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed