फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Old man dies by drowning in a pond

तालाब में डूबकर वृद्ध की मौत

Fri, 30 Oct 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Old man dies by drowning in a pond
रामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोरापट्टी (जूनीपुर) गांव में तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत हो गई। वह गुरुवार को दोपहर घर से शौच के लिए निकले थे। शुक्रवार को सुबह तालाब में उनका शव पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोरापट्टी गांव निवासी भुल्लन राम सरोज 67 गुरुवार को दोपहर दो बजे शौच के लिए खेत की तरफ गए थे। वह देरतक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। देर शाम तक लोग उनकी तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार को सुबह कुछ लोगों ने उनकी लाठी तालाब के किनारे देखा तो शक हुआ कि शायद भुल्लन राम तालाब में ही डूब गए हों। कुछ देर बाद ही तालाब में उनका शव उतराया हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed