{"_id":"67c89bff40df8ae1f0019b24","slug":"old-man-dies-after-being-crushed-by-grader-traffic-jam-jaunpur-news-c-193-1-va11001-130736-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ग्रेडर से कुचलकर वृद्ध की मौत, चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ग्रेडर से कुचलकर वृद्ध की मौत, चक्काजाम
विज्ञापन
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के संसारपट्टी गांव में अखंडनगर-त्रिकौलिया मार्ग पर बुधवार सुबह 10.30 बजे गिट्टी समतल कर रहे ग्रेडर मशीन के नीचे दबकर एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर चार घंटे तक प्रदर्शन किया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग करते रहे। एसडीम के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
असैथा पट्टी नौरंग निवासी राजेश्वर सिंह (66) बुधवार को किसी काम से साइकिल से अखंडनगर बाजार जा रहे थे। अखंडनगर-त्रिकौलिया मार्ग पर ग्रेडर मशीन गिट्टियों को समतल कर रही थी। राजेश्वर मशीन के बगल से निकल ही पाए थे कि इसी बीच चालक ग्रेडर को लापरवाही पूर्वक बैक करने लगा और राजेश्वर सिंह साइकिल समेत मोटर ग्रेडर के नीचे दब गए। उन्हें दबा देख चालक अपने होश खो बैठा और मशीन वहीं छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर चीख-पुकार सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे और राजेश्वर के परिजनों को सूचित करते हुए उन्हें शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पत्नी सुनीता का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक दो बेटियों का पिता था। दोनों की शादी हो चुकी है। घटना की जानकारी होते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष सरपतहां उदय प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और लोगों को मनाने की कोशिश की। लेकिन आक्रोशित लोगों ने मुकदमा लिखे जाने तथा मुआवजे की मांग करते हुए प्रदर्शन जारी रखा। किसी उच्चाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया। घटना की जानकारी पर उप जिलाधिकारी शाहगंज राजेश कुमार चौरसिया मौके पर पहुंचे और चालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई व उचित मुआवजा आदि दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को उठाने दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सरपतहां ने बताया कि इस मामले में मृतक के भाई राजेन्द्र सिंह की तहरीर पर चालक पवन कुमार निवासी नसोही डेरा, वन सोढ़ी, जनपद सीवान, बिहार के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे घायल
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मैरादखान गांव के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए। इसमें मां की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मां की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाना क्षेत्र के चेवार निवासी विजय कुमार अपनी माता शोभावती को बाइक पर बिठाकर गौराबादशाहपुर बाजार से होते हुए सेवई नाला की तरफ जा रहे थे। सुबह लगभग 11 बजे जैसे ही वह उक्त गांव के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गये। ट्रक ने बाइक पर बैठी शोभावती देवी (51) का पैर कुचल दिया। विजय (28) को भी सिर में काफी चोट आयी है। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। मां का इलाज ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि मिलती है तो कार्रवाई की जायेगी।
खड़े ट्रक में घुसी कार, माता-पिता और बेटी घायल
सिरकोनी। हौज टोल प्लाज़ा के पास बुधवार को एक कार पटरी पर खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। घटना में कार सवार दंपती व बेटी घायल हो गए। सुल्तानपुर के पीढ़ी गांव निवासी राजकुमार यादव(48) अपनी पत्नी सरोज यादव (45) व बेटी अंजली यादव (19) के साथ किसी कार्य से वाराणसी जा रहे थे। वे हौज टोल प्लाजा पर टोल चुकता कर कार लेकर आगे बढ़े तभी कार अचानक डिवाइडर पर चढ़कर पटरी पर खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे में कार में सवार दोनों महिलाओं का सिर फट गया। राजकुमार भी घायल हो गए। टोल प्लाज़ा के कर्मियों ने तत्काल घायलों को एंबुलेंस से हौज ट्रामा सेंटर पर भेजवाया। जहां उनका उपचार हुआ।
राहगीर और बाइक सवार की टक्कर, दोनों घायल
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जर्रो गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार की सुबह 10 बजे एक राहगीर और मोटरसाइकिल सवार में टक्कर हो गई। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव निवासी विनय कुमार (26) बुधवार की सुबह मोटरसाइकिल से कोइरिडीहा मल्हनी मार्ग होते हुए बाजार जा रहा था। वह जर्रो गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी सड़क से होकर गुजर रहे सरायख्वाजा के भीखारीपुर गांव निवासी राजाराम यादव (45) से टकरा गया। टक्कर होते ही दोनों सड़क के बीचोबीच गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल
शाहगंज। रिश्तेदारी से घर जा रहा बाइक सवार युवक मंगलवार की रात कलान के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया।
सरपतहां थाना क्षेत्र के अमावा कला गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद दूबे (59) अपनी रिश्तेदारी से बाइक से घर आ रहे थे। वह कलान चौराहा स्थित मंदिर के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया की मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।