फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Old bricks are being used in school building construction

Jaunpur News: स्कूल भवन निर्माण में पुरानी ईंटों का हो रहा इस्तेमाल

Sun, 28 Jul 2024 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Old bricks are being used in school building construction
डोभी। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पड़रछा कोट के नए भवन के निर्माण में पुरानी ईंटें व मानक के विरुद्ध निर्माण सामग्री के उपयोग के आरोप के बाद डीएम के निर्देश पर गठित डीसी निर्माण व आरईएस के एई की तकनीकी टीम ने शनिवार को गहनता से जांच की। जांच के लिए खोदी गई नींव में पुरानी ईंट लगी पाईं गईं। जांच के दौरान दोनों पक्ष मौजूद थे।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पड़रछा कोट में नए भवन का निर्माण कार्य हो रहा है जिसके लिए 11 लाख 80 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। जिसमें 5 लाख 80 हजार रुपये का भुगतान हो चुका है। प्रधानाध्यापक व एमएमसी अध्यक्ष के देख-रेख में निर्माण कार्य होना है। एमएमसी अध्यक्ष गुड्डू राम की ओर से भवन निर्माण में मानक के विपरीत घटिया सामग्री का उपयोग व नींव में पुरानी ईंट का उपयोग का आरोप लगाते हुए डीएम से जांच कराने की मांग का प्रार्थना पत्र दिया था। टीम ने आरोपों की गहनता से जांच की। जांच के लिए खोदी गई नींव में पुरानी ईंट लगी पाईं गईं। जांच के दौरान दोनों पक्षों के अलावा एबीएसए रमाकांत सिंह पटेल उपस्थित थे। इस संबंध में जांच टीम के सदस्य एई आरएस राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जांच टीम ने गहनता से जांच की। अतिशीघ्र रिपोर्ट संबंधित अधिकारी को सौंप दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed