फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Officers of State University Employees Federation met CM

Jaunpur News: सीएम से मिले राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी

Mon, 19 May 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Officers of State University Employees Federation met CM
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर कर्मचारी संघ के पदाधिकारी समेत राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने रविवार की सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। सीएम ने समस्या के हरसंभव समाधान का आश्वासन दिया। राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ उत्तर- प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. संजय शुक्ला, महामंत्री नंदकिशोर सिंह अध्यक्ष पूर्वांचल विश्वविद्यालय, संगठन मंत्री रमेश यादव महामंत्री पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुबह मुलाकात की। इस बैठक में विश्वविद्यालय कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमें अवकाश, नकदीकरण, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, संविदा, तदर्थ कर्मचारियों के विनियमित किए जाने समेत अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। इसी बीच राज्य कर्मचारी महासंघ के निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ समारोह में कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने सीएम को उपस्थित होने के लिए निवेदन कियाष। इस पर मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द समय देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed