फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Objection to the inclusion of 21 villages in Tejibazar police station

तेजीबाजार थाना में 21 गांवों को शामिल करने पर आपत्ति

Mon, 31 Oct 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Objection to the inclusion of 21 villages in Tejibazar police station
बरईपार । मछलीशहर थानाक्षेत्र के 21 गांवों को अलग करके नया थाना तेजी बाजार बनाया गया है। अब उन गांवों को दोबारा मछलीशहर में शामिल करने की मांग की जा रही है। इसके लिए लोगों ने मुख्यमंत्री पत्र लिखा है। साथ ही रविवार को राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी व जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को इसका पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

बरईपार, धर्मुपुर, कटका, किशुनीपुर चकघसीटा, कैथौली, ठेहुंनिया, सकरा, रामपुर सकरा, कपूरपुर, विश्वपालपुर कान्हापुर, भाऊपुर, आयर, चकनवाबाद, बंगालीपुर, अचकचा जीरीकपुर, राजेपुर, धनौवा, चोरहां गांवों को मछलीशहर थाने से हटाकर तेजी बाजार में नया थाना बनाया गया। इसका अब विरोध शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर लोगों ने अपने गांवों को मछलीशहर थाने में फिर से शामिल करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बदलापुर व मछलीशहर थाने के बीच सई नदी की सीमा रेखा है। नदी के दक्षिण तरफ के गांव मछलीशहर तहसील से जुड़े हैं। मछलीशहर थाने की सीमा भी नदी को माना जाए। तेजी बाजार थाने से इन गांवों की दूरी भी ज्यादा है। खपरहा प्रधान बीनू यादव, राजपति यादव, अखिलेश गुप्ता, वंदना यादव, नन्हेलाल पटेल, कमलेश मौर्य, आयर संतोष कुमार मिश्रा, ठेहुंनिया के अनिल यादव, अनिल पांडेय ने सांसद और डीएम से मिलकर अपनी समस्या बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed