फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   oath ceremany

बीस ब्लाक प्रमुखों ने ली शपथ

Sat, 19 Mar 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 19 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
oath ceremany
करंजाकला ब्लाक पर शपथ ग्रहण समारोह में मंचासीन राज्यमंत्री जगदीश सोनकर और ब्लाक प्रमुख दीपचंद्र।
जिले के 20 ब्लाक प्रमुखों एवं सभी विकास खंडों के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान कई ब्लाकों में मंत्री, विधायक भी मौजूद रहे। जेल मेें बंद होने के कारण मुफ्तीगंज के ब्लाक प्रमुख विनय सिंह शपथ नही ले सके। मछलीशहर ः एसडीएम विजय बहादुर सिंह ने ब्लाक प्रमुख अशोक यादव और 114 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


इस मौके पर डा. तेजबहादुर यादव, फिरोज खान, रामआसरे यादव, छोटेलाल पटेल, पंधारी लाल यादव आदि थे। महराजगंजः बीडीओ राम जुगुन भारती ने ब्लाक प्रमुख मांडवी सिंह सहित 83 बीडीसी को शपथ दिलाई। इस मौके पर विनय सिंह, राय रतन बहादुर सिंह, चंचल सिह, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, शार्दुल सम्राट,  कमलादेवी, पुष्पा निषाद, आदि मौजूद थी।
विज्ञापन


बरसठीः एसडीएम मड़ियाहूं रामकेश यादव ने ब्लाक प्रमुख हीरावती देवी को शपथ दिलाई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव ने कहा कि दो बार से जनता ने हीरावती को निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनाकर उन्हें गौरवान्वित किया है। इसका कर्ज हम  उतारेंगे। इस अवसर पर लकी यादव, शेषनाथ यादव, दिनेश तिवारी, चन्द्रमोहन यादव, कैलाश यादव, रविन्द्र पाण्डेय, लाल बहादुर यादव, कर्मानन्द यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुरः बीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह ने ब्लाक प्रमुख बृजलाल यादव को शपथ दिलाई। इस अवसर पर राहुल यादव, दयाराम सरोज, विजय बहादुर राजेन्द्र, रामलाल पाल आदि मौजूद थे। करंजाकलाः बीडीओ ने ब्लाक प्रमुख दीपचन्द सोनकर को शपथ दिलाई। इस दौरान राजमंत्री उसर सुधार जगदीश सोनकर,अभिमन्यु यादव, सुरेन्द्र रामचन्द्र, हीरावती, राकेश, मनोज, रामबाबू त्रिपाठी मौजूद थे।  

खुटहनः खंड विकास अधिकारी रवींद्र वीर यादव ने ब्लाक प्रमुख सरयूदेई यादव को शपथ दिलाई। इस मौके पर नियोजन एवं ऊर्जा मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई, डा. वीरेन्द्र विक्रम यादव, संतोष, राजमहातम यादव, सुरेश चन्द्र यादव, दुर्गेश मिश्रा, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।सुइथाकलाः बीडीओ सुभाषचंद्र ने ब्लाक प्रमुख मिथिलेश यादव और क्षेत्र पंचायत सदस्यों, सुजानगंज में खंड विकास अधिकारी जयेश सिंह ने ब्लाक प्रमुख सुभाष चंद्र सरोज को को शपथ दिलाई।

इस मौके पर पूर्व विविधायक गुलाब सरोज, राज बहादुर यादव, रामेश्वर सिंह, कपिल, संकठा सिंह, सुदामा आदि थे। बक्शाः बीडीओ एके पांडेंय ने ब्लाक प्रमुख रंजीत यादव सहित 100 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव भी मौजूद रहे। सिरकोनी ः बीडीओ घनश्याम प्रसाद ने ब्लाक प्रमुख वीणा सरोज को शपथ दिलाई।

इस मौके पर विधायक सचिंद्र नाथ त्रिपाठी, उर्मिला सिंह, रामजी पहलवान, नंदू यादव रहे।मड़ियाहूंः एसडीएम रामकेश यादव ने ब्लाक प्रमुख लाल प्रताप यादव को शपथ दिलाई। इस मौके पर कमला शंकर यादव, राम सूरत, यशवंत यादव मौजूद रहे। रामपुर ः बीडीओ बेचनराम ने ब् लाक प्रमुख नंदनी जायसवाल को शपथ दिलाई।


इस मौके पर राजेंद्र यादव, राकेश मौर्य, श्यामधर मिश्र, संतोष पांडेय, बाबा चौरसिया, बच्चे लाल सिंह  रहे। शाहगंज ः सोंधी ब्लाक में एसडीएम राकेश गुप्ता ने ब्लाक प्रमुख मनोज यादव को शपथ दिलाया। इस मौके पर राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव ललई और विधायक नदीम जावेद मौजूद रहे। बदलापुरः एसडीएम ममता मालवीय ने ब्लाक प्रमुख प्रभावती कनौजिया को शपथ दिलाई। काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed