फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nutritious diet is necessary for a healthy body: Vice Chancellor

स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है पोषक आहार: कुलपति

Mon, 12 Jul 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nutritious diet is necessary for a healthy body: Vice Chancellor
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र की ओर से सोमवार को पोषक आहार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों में उजाला को पहला, रहीमा खान को दूसरा और प्रतिष्ठा श्रीवास्तव को तीसरा पुरस्कार मिला। अन्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। प्रतिभागियों ने अपने घर से बनाकर लाए व्यंजनों के बारे में बताया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर सरकार का कदम महत्वपूर्ण है। पोषक आहार हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। अपने सीमित संसाधनों में ही व्यक्ति को पोषकता की तलाश करनी चाहिए। गांव में जैविक खेती के माध्यम से पालक और हरी सब्जियों का सेवन करके लोग स्वस्थ रह सकते हैं। गर्भधारण की हुई महिलाओं के लिए पोषक आहार बहुत जरूरी है। सरकार की तरफ से इसके लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, ताकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि शरीर स्वस्थ है तो मन भी स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रकृति से दूर जाने के कारण ही बीमारियां पैदा होती हैं। सहायक कुलसचिव बबिता ने कहा कि पोषक आहार प्रतियोगिता की प्रासंगिकता आज भी है और कल भी रहेगी। संचालन अन्नू त्यागी और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम समन्वयक प्रभारी महिला अध्ययन केंद्र डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्रो. अजय प्रताप सिंह, डॉ.राज कुमार, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. वनिता सिंह, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. अवधेश कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed