फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nutrition packets distributed among TB patients

Jaunpur News: टीबी रोगियों में वितरित की गई पोषण की पोटली .

Mon, 27 Mar 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nutrition packets distributed among TB patients
जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की तरफ से धर्मापुर ब्लाक में टीबी रोगियों को गोद लिया गया। इस संबंध में एक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को मालती देवी शिक्षण संस्थान धर्मापुर ब्लॉक पर किया गया। इस दौरान टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार किट का वितरण भी किया। संकल्प लिया कि इनकी देखरेख की जिम्मेदारी हमारी रहेगी। ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने बताया कि हमारा प्रयास प्रधानमंत्री भारत सरकार के 2025 तक भारत से क्षय रोग उन्मूलन के लक्ष्य को निर्धारित किया गया है। प्रत्येक टीबी रोगी को दवाइयों के साथ साथ कुछ पोषण सामग्री की आवश्यकता होती है, हम टीबी मरीजों को पौष्टीक सामग्री जैसे-गुड मूंगफली ,दाना, दाल,भुना चना, सत्तू ,बॉर्नबीटा के साथ साथ सोयाबीन उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ.समर बहादुर सिंह, कनक सिंह, मीरा अग्रहरि, अमर जौहरी, ज्योति श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, ज्ञान चंद गुप्ता, संस्थापक दीक्षा सिंह, नागेंद्रनाथ सिंह, राधिका सिंह, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, उमेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed