फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Numerical method is useful in solving problems

Jaunpur News: समस्याओं के समाधान में उपयोगी है संख्यात्मक विधि

Sun, 03 Mar 2024 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Numerical method is useful in solving problems
जौनपुर। टीडी कॉलेज के बलरामपुर सभागार में रामानुजन सोसायटी ऑफ मैथमेटिक्स एंड मैथमेटिकल साइंसेज के तत्वाधान में दूसरे दिन रविवार को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें कंप्यूटर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए गणित व उसके एप्लीकेशन पर चर्चा हुई। शिक्षकों ने गणित के कई पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम के पहले सत्र में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ के प्रोफेसर नजीमुद्दीन अहमद ने गैर रेखीय समीकरण को हल करने के लिए संख्यात्मक विधि पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि यह इक्वेशन छात्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। इसके द्वारा समस्याओं की खामियों को कम किया जा सकता है। इस प्रकार के इक्वेशन को हल करने के लिए नए तरीके पर प्रकाश डाला। प्रो. डॉ. मोहम्मद आमिर ने सबमैनीफोल्ड में गोल्डन रेसियो को परिभाषित किया। केएनआई सुल्तानपुर के प्रो. आरपी त्रिपाठी ने प्रोबेबिलिटी एंड डिस्ट्रीब्यूशन ऑफ प्रोबेबिलिटी हाइपोथेसिस टेस्टिंग एवं एप्लीकेशन पर अपने व्याख्यान दिया। प्रो. सुजीत अग्रवाल ने इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेब प्रोपगेशन इन आइनोस्फीयर पर प्रकाश डालते हुए कम्युनिकेशन सिस्टम में इसके महत्व पर व्याख्यान दिया। डॉ. एसएन सिंह ने पार्टीशन थ्योरी एवं उसके अनुप्रयोग को समझाया। मुंबई से आए डॉ. जयप्रकाश यादव ने हाइपरज्योमेट्रिक सीरीज एवं उसके विभिन्न ट्रांसफारमेशन एवं उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। संचालन डॉक्टर सुनील सिंह ने किया। इसके अलावा प्रो. जेजे रावल ने ऑल अबाउट सन एंड इट्स फीचर एवं एनर्जी, माॅस पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर रमा जैन, बरेली यूनिवर्सिटी के डॉ. शिवदयाल ने भौतिक एवं गणितीय मॉडल को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में प्रयोग के महत्व को समझाया l कार्यक्रम के अंत में आयोजक सचिव प्रोफेसर सत्य प्रकाश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया l इस मौके पर प्रो. केबी यादव, प्रो. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. आशुतोष सिंह ,डॉ. देवमणि दुबे, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. मनोज कुमार पाठक,डॉ. जितेश, डॉ. विजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed