फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now you will not be able to open Anganwadi center sitting at home

Jaunpur News: अब घर बैठे नहीं खोल सकेंगी आंगनबाड़ी केंद्र

Fri, 31 Jan 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Now you will not be able to open Anganwadi center sitting at home
जौनपुर। बाल विकास विभाग की ओर से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की संचालन पर की जा रही मनमानी पर शिकंजा कस दिया गया। अब घर बैठे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्र नहीं खोल पाएंगी। इसके लिए केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर रहना अनिवार्य कर दिया गया। पोषण ट्रैकर एप अपडेट होने से यह व्यवस्था पूर्ण रूप से लागू हो गई है। जिले पांच हजार 321 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। करीब चार लाख बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों का समय पर देखभाल हो सकें इसके लिए शासन की ओर से पोषण ट्रैकर एप को अपडेट कर दिया गया है। अब घर बैठे आंगबाड़ी कार्यकर्ता केंद्र नहीं खोल पाएंगे। इसके लिए केंद्र से 100 मीटरी की दूरी पर रहना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे अब आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन पर अंकुश लगेगा। एप का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर निगरानी रखना है। लोगों का कहना है कि 100 मीटर की सीमा तय करने और बच्चों की उपस्थिति का डिजिटल रिकार्ड रखने जैसे कदम से केंद्रों नियमितता और गुणवत्ता में सुधार होगा। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी तय होगी। और समय से केंद्र खोलकर बच्चों को उचित देखभाल व शिक्षित कर सकती है।
विज्ञापन

ः नए प्रावधान के अनुसार केंद्र खोलने के बाद वहां उपस्थित बच्चों का फोटो भी पोषण ट्रैकर एप पर अपलोड करना होगा। उसके बाद ही कार्यकर्ता उनकी उपस्थिति दर्ज कर सकेंगी। इस कदम से बच्चों की उपस्थिति तय करने और केंद्र संचालन की पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed